Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

लातूर में आये भीषण विनाशकारी भूकम्प, जिसमें हजारों मरे या बर्बाद हो गये, के समाचार से फूटा पीड़ा का शब्द-निर्झर मनुष्य की प्रकृति के सम्मुख पराजय, - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

23 Sep, 2021 | 509 views

लातूर में आये भीषण विनाशकारी भूकम्प, जिसमें हजारों मरे या बर्बाद हो गये, के समाचार से फूटा पीड़ा का शब्द-निर्झर मनुष्य की प्रकृति के सम्मुख पराजय,  - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां
Like     Comment

हे प्रभु ! तूने यह क्या किया 

लातूर में आये भीषण विनाशकारी भूकम्प, जिसमें हजारों मरे या बर्बाद हो गये, के समाचार से फूटा पीड़ा का शब्द-निर्झर मनुष्य की प्रकृति के सम्मुख पराजय, फिर भी जीवन को बचाये रखने के प्रयत्न और पीड़ितों को थामने की आकांक्षा से पराजय को शून्य कर देने का आह्वान। (1.10.1993)

 हिलता है पृथ्वी का एक छोटा सा भाग तो टूट जाती है हजार हजार प्राणों की डोर कितनी पीड़ा होती है उन लोगो की कल्पना करके जो कल की कल्पना में सोये और देख नहीं पाये अगली भोर मृत्यु ने मुक्त कर दिया हजारों को और हजारों के हुए होंगे अंग भंग, तड़प रहे होंगे कहीं किसी के अंग, बिलख रहे होंगे किसी के संबंध और मचा होगा चीत्कार और हाहाकार ! हे प्रभु तूने यह क्या किया ? कितनी बार निष्ठुर हो जाती है प्रकृति जो कहलाती है मां! मां भी क्या इतनी निष्ठुर हो सकती है? उस भीषण दृश्य की कल्पना ही कहती है, हां! और इस हां के भीतर से उमड़ता है मनुष्य की नश्वरता का भाव, जैसे उफनता है दूध और फिर उठता है एक प्रश्न यदि नश्वर ही है सब कुछ, हो जाना है कुछ भी नियम विपरीत और असमय तो क्यों देता है प्रभु यह जन्म और क्यों होता है यह निर्माण ? प्रकृति को जीतने का दंभ करने वाले मनुष्य का टूटता है अहं! कहां नहीं आते है भूकम्प ? गरीब और पिछड़ा भारत हो या वैभव और वैज्ञानिकों से भरा अमरीका या जापान। कभी कील और परिक्रमा पथ पर घूमती पृथ्वी एक क्षण को ही यदि पथभ्रष्ट हो जाये, यदि न भी भटके और अन्य कोई गृह ही भटक कर टकरा जाये तो मनुष्य का अस्तित्व एक क्षण में ही समाप्त हो जाये। यदि ऐसा ही होता, सर्व की समाप्ति शेष को पीड़ित तो नहीं करती। किन्तु, आज पीड़ित है मन और असमर्थ हम कर रहे हैं यह प्रश्न हे प्रभु तूने यह क्या किया? पता नहीं प्रभु कहीं है भी अथवा नहीं ! शायद है हमारे नश्वर होने की अनुभूति में, जीवित रहने की कामना में और इन सबसे ऊपर हमारी निर्लिप्त आस्था में यदि है और जहां भी है तो एक प्रार्थना, कि मृतको की आत्मा को शांति दे। पता नहीं आत्मा भी होगी या नहीं, होगी तो कहां होगी और होगी कहीं तो उसे शांति मिलेगी अथवा नहीं, हमें कुछ नहीं मालूम! मगर यह प्रार्थना हमारे मन को तो कुछ शांत करती ही है।

               अवसर नहीं है यह कि हम बड़े बांधों को या उन वैज्ञानिक उपायों को दोष दें जो भूकम्प की भविष्यवाणी करते हैं। भूकम्प तो जहां बांध नहीं होते वहां भी आते हैं और विज्ञान अभी ऐसा भविष्य वक्ता नहीं बना जो भूकम्प को आने से पहले दिखा दे। यह अवसर दोष देने या श्रेय लेने का भी नहीं। कर्म का और एकात्म के प्रदर्शन का ही है। हम सोचें, यदि हम वहां हुए होते! सहायता के लिए हमारी आंखें भी ऐसे ही फटी होती, प्यास से सूखती होती हमारी जिव्हा और कसक रहा होता हमारा घाव, तब हम इस समाज और इस देश से क्या अपेक्षा करते? जो अपेक्षा हमारी होती वही आज हम उन लोगों के लिये पूरी करें जो प्रकृति के मारे, लाचार व बेचारे हैं। सारा देश अपनी संपूर्ण प्राणशक्ति के साथ उन तड़पते हुए लोगों के साथ खड़ा हो जाये, सारा देश अपने उन समस्त भौतिक साधनों के साथ, जो उसके पास है, उजड़े हुओं को फिर से बसाये गया हुआ चेतन तत्व तो नहीं लौटेगा, प्राण प्यारों के बिछुड़ने से टूटा हुआ हृदय भी नहीं जुड़ेगा, मगर उसमें पैबंद तो लग ही सकता है, मनुष्य का भौतिक घर तो पुनः बस ही सकता है। यह मृत्यु ने जीवन की परीक्षा ली है, प्रकृति के प्रकोप ने मनुष्यता के सम्मुख कसोटी रखी है तो आओ हम मृत्यु के घर में जीवन की वाटिका का सृजन करें।

       हे प्रभु, तूने यह क्या किया! किन्तु, जो किया उसे हम स्वीकार करते हैं और हम सिद्ध करना चाहते हैं कि तू पिता होकर भी निर्मम और क्रूर हो जाता है पर हम किसी के कुछ नहीं होकर भी सब कुछ हो जाते हैं, तेरे क्रोध में भी हम तेरी पीड़ित संतानों को प्यार करते है। यह हमें सिद्ध करना है। 

 

महेश श्रीवास्तव

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

No record found

टॉप स्टोरी View All

हर पराजय के बाद कोई कारण दिखा कर, नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर देना कांग्रेस कार्यसमिति की परंपरा बन गई है। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 27 Sep, 2021

हर पराजय के बाद कोई कारण दिखा कर, नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर देना कांग्रेस कार्यसमित
लालू प्रसाद यादव ने ठेठ तरीके की राजनीति की और ठेठ भाषा में अपनी राजनीति की व्याख्या। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 27 Sep, 2021

लालू प्रसाद यादव ने ठेठ तरीके की राजनीति की और ठेठ भाषा में अपनी राजनीति की व्याख्या।
नारायणदत्त तिवारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद त्याग कर राव के विरोध में अर्जुनसिंह के साथ हो लिये। कितना दूरदर्शी था उनका यह कदम और क्या सचमुच राव देश और कांग्रेस को बर्बाद कर रहे थे?   - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

नारायणदत्त तिवारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद त्याग कर राव के विरोध में अर्जु
प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह राव की निरंतर आलोचना का परिणाम अर्जुन सिंह के निलंबन में निकला। वे शायद यह चाहते भी थे। किन्तु, कांग्रेस के संदर्भ में यह द्वंद्व अहितकर ही था। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह राव की निरंतर आलोचना का परिणाम अर्जुन सिंह के
राव को अपदस्थ कर स्वयं प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा की उत्तेजक भावुकता में अर्जुनसिंह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से त्याग पत्र दे दिया। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

राव को अपदस्थ कर स्वयं प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा की उत्तेजक भावुकता में अर्ज
घोटालों और घपलों के आरोपित मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने इस अदा से निर्दोष ठहराया मानो उनके आचरण में लोग दाग ढूंढते रह जायेंगे और दाग नहीं मिलेगा। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

घोटालों और घपलों के आरोपित मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने इस अदा से निर्दोष
आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और सिक्किम के चुनावों में कांग्रेस की घोर पराजय के कारणों की तलाश और विश्लेषण। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और सिक्किम के चुनावों में कांग्रेस की घोर पराजय के कारणों की तला
स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में मतदान से पूर्व इंका सांसदों ने भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों पर भाजपा शासन में जमीन हड़पने और करोड़ों की संपत्ति बटोरने के आरोप लगाये। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में मतदान से पूर्व इंका सांसदों ने भाजपा के दो पूर्व मंत्रि
दीपावली के अवसर पर खग्रास सूर्यग्रहण! प्रकृति में अंधकार और प्रकाश के संघर्ष के संदर्भ में मानव जीवन और समाज में इस संघर्ष और इससे संबंधित मूल्यों की मीमांसा - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

दीपावली के अवसर पर खग्रास सूर्यग्रहण! प्रकृति में अंधकार और प्रकाश के संघर्ष के संदर्
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह सरकार में हुए अत्याचारों की आलोचना करने वाले समाचार पत्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला बोला गया। - महेश श्रीवास्तव  की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह सरकार में हुए अत्याचारों की आलोचना करन
View More

ज़रूर पढ़ें View All

व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा में एक प्रतिशत अंक पाने वाले आरक्षितों को भी उत्तीर्ण करने का आदेश। प्रतिभा के दमन के मूल्य पर राजनीतिक हित सिद्धि का प्रयत्न। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा में एक प्रतिशत अंक पाने वाले आरक्षितों को भी उत्तीर्ण करने
पूर्व चिकित्सा परीक्षा के परचे आउट करने में ग्वालियर का एक डाक्टर और उसके साथी पकड़े गये। परचे खूब आउट होने लगे हैं। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 24 Sep, 2021

पूर्व चिकित्सा परीक्षा के परचे आउट करने में ग्वालियर का एक डाक्टर और उसके साथी पकड़े
सदियों से दमित और शोषित उत्थान की आकांक्षा में उत्तेजनात्मक ढंग से बसपा के साथ हुए, किन्तु, मायावती के स्वार्थ, अहंकार और बेलगाम जुबान ने उभरती हुई - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

सदियों से दमित और शोषित उत्थान की आकांक्षा में उत्तेजनात्मक ढंग से बसपा के साथ हुए, क
नर्मदा पर बांध अनिवार्य है। उतना ऊंचाई का सवाल महत्वपूर्ण नहीं है जितना विस्थापितों के पुनर्स्थापन, सिंचाई और बिजली का। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

नर्मदा पर बांध अनिवार्य है। उतना ऊंचाई का सवाल महत्वपूर्ण नहीं है जितना विस्थापितों क
उचित मूल्य की दुकानों से बिकने वाले गेहूं और चावल के मूल्य में वृद्धि के सरकार के निर्णय पर। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

उचित मूल्य की दुकानों से बिकने वाले गेहूं और चावल के मूल्य में वृद्धि के सरकार के निर
आजादी के 47 बाद ऐसा क्या हुआ कि हमारी आजादी कानी कौड़ी हो गई और हम हन्टर वाली तानाशाही के सपनों में खोने लगे। गणतंत्र दिवस पर अपनी आजादी के रागात्मक रिश्तों में पड़ी दरार और उसके कारणों पर विचार।-  महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

आजादी के 47 बाद ऐसा क्या हुआ कि हमारी आजादी कानी कौड़ी हो गई और हम हन्टर वाली तानाशाह
नई सरकार और नई विधानसभा का पहला दिन। सशक्त प्रतिपक्ष भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिये दो बोध कथायें। क्यों भाजपा सत्ताच्युत हुई और क्या नहीं किया तो कांग्रेस का भी यही हश्र हो सकता है। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

नई सरकार और नई विधानसभा का पहला दिन। सशक्त प्रतिपक्ष भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के ल
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों ने बेशर्म गुण्डागर्दी की। अध्यक्ष की कुर्सी हथिया ली गई, सिर फोड़े गये और योद्धाओं की तरह विधायक लड़े, घायल हुए और बेहोश हुए। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों ने बेशर्म गुण्डागर्दी की। अध्यक्ष की कुर्सी हथिया
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर कथित अनुशासित | पार्टी भाजपा में हुई अनुशासनहीनता और भाजपाइयों के अमर्यादित आचरण पर आश्चर्यमय आक्रोश। - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 23 Sep, 2021

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर कथित अनुशासित | पार्टी भाजपा में हुई अनुशासन
भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के बारे में भारत के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य समझौता - महेश श्रीवास्तव की टिप्पणियां

Mahesh.Shrivastava 22 Sep, 2021

भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के बारे में भारत के प्रधानमंत्री की चीन यात्र
View More

KayasthaSamaj.in

News
11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा क.... और पढ़ें

News
09 Apr, 2018

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चित्रगुप्ताष्टक

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

&.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा ।।

 

सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।

ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगद.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

॥ चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र ॥

॥ दोहा ॥

मंगलम मंगल करन, सुन्दर बदन विशाल।

सोहे कर म.... और पढ़ें

News
03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

राजनीति के कोलाहल में भी 'संत' की.... और पढ़ें

News
31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

नई दिल्ली।

आज का युग युवाओं का युग माना जाता है और किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति ही होती है। जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होते हैं, तब समाज न केवल विक.... और पढ़ें

News
04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 04/01/2.... और पढ़ें
BollywoodNews
04 Jul, 2025

जन्मदिन विशेष: महान फिल्मकार राजकुमार संतोषी – संघर्ष, सृजन और सफलता की प्रेरक गाथा

"जिसने ‘दामिनी’ से इंसाफ की पुकार दी, ‘घायल’ से अन्याय के विरुद्ध क्रांति जगाई, और ‘भगत सिंह’ से देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की – वही हैं राजकुमा.... और पढ़ें

News
26 Jan, 2025

समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

गणतंत्र दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है, भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह दिन 1950 में भारत के संविधान के लागू होने के बाद पहली बार मनाया गया, जब हमारे देश ने अपनी.... और पढ़ें

News
21 Jan, 2025

कायस्थ गौरव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बोस जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धासुमन

कायस्थ गौरव : रास बिहारी बोस का जन्म बंगाल के एक कायस्थ परिवार में 25 मई 1886 को हुआ था। बोस काफी कम उम्र में साल 1905 में ही क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ गए थे। एक बार बोस गवर्नर जनरल लॉर्ड चार्ल.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved