Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

एक साथ हैं पार्टी की नींव और शिखर सारंग जी

03 Feb, 2022 | 719 views

 एक साथ हैं पार्टी की नींव और शिखर सारंग जी
Like     Comment

 एक साथ हैं पार्टी की नींव और शिखर सारंग जी - ज्ञानेन्द्र नाथ बरतरिया

ये कोई बीस - बाइस वर्ष पहले की बात है । एक एम्बेसेडर कार , जो शक्ल से थर्ड हैंड या फोर्थ हैंड नजर आती थी , भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की पहचान जैसी हैसियत रखती थी । यह एम्बेसेडर कार जहां नजर जाती थी , भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यक्रम आसपास ही चल रहा होता था ।

         वह कार सचमुच बहुमुखी या सर्वतोमुखी प्रतिभा वाली थी । नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाना ले जाना उसका नियमित काम था । झंडे बैनर ढोने हों तो भी वही कार उपलब्ध होती थी । और जरूरत पड़ने पर टेंट , कनात और दरियां तक उस कार में लद जाते थे । उसकी छत पर माइक स्पीकर तो ऐसे फिट होते थे कि दोनों को एक दूसरे की आदत हो चुकी थी । उस दौर में पुराने भोपाल का शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा , जो उस कार को ना पहचानता हो । 

   आज की अधेड़ होती पीढ़ी के लिए बीस- बाइस वर्ष पहले का वह दौर लड़कपन का दौर था । मध्यप्रदेश की राजनीति भी लड़कपन से ही गुजर रही थी । हालांकि राजनीति उसी उम्र में अटक कर चिरयुवा हो गई , लेकिन पीढ़ी आगे बढ़ गई । बहरहाल उस दौर में , कम सके कम भोपाल में , भारतीय जनता पार्टी विद्यार्थी परिषद , युवा मोर्चा और हमीदिया कॉलेज और पॉलिटेक्निक के लड़के सब एक ही होते थे । जब ये लड़के कॉलेज में होते थे , छात्र होते थे , न्यू मार्केट में होते थे तो युवा मोर्चा बन जाता था और वही लड़के जब इमामी गेट या उससे आगे निकल जाते थे , उसी जत्थे को भारतीय जनता पार्टी कहा जाता था । भारतीय जनता पार्टी , विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा में लोग और भी थे , लेकिन इन संगठनों में नई जान इसी लड़कपन ब्रिगेड ने डाली थी । 

     उस फटी पुरानी एम्बेसेडर कार का इस लड़कपन ब्रिगेड से गहरा अपनापन था । हर कार्यक्रम उसी ब्रिगेड के होते थे और हुल्लड़बाजी को छोड़कर , आरे कार्यक्रमों में उस एम्बेसेडर कार की कोई ना कोई भूमिका जरूर रही होती थी । इसके अलावा इन दोनों में कई और बातें भी एक जैसी थीं । जैसे- दोनों सड़कछाप थे , उन दिनों कार में एयरकंडीशनर या पावर स्टीरिंग की बात कई लोग जानते भी नहीं थे और उसी तरह ये लड़कपन ब्रिगेड भी नहीं जानती थी कि एयरकंडीशनर होता क्या है , पावर क्या होती है और उसकी स्टीरिंग कैसे संभाली जानती है । सबसे अहम और सबसे गहरी साझी बात ये थी कि दोनों भारतीय जनता पार्टी की पहचान होते थे , उसके लिए पूरी तरह समर्पित थे । 

  लड़कपन ब्रिगेड कॉलेजों में पढ़ भी रही थी और किशोर औत्सुक्यवश लड़के तमाम अजीबों गरीब विषयों में हाथ पैर चला कर देख लेते थे । इस ब्रिगेड के सदस्य एक लड़के की रूचि ज्योतिष में थी और एक दिन उसकी नजर इस एम्बेसेडर कार की नंबर प्लेट पर पड़ी। नंबर था - 
       ये तो विवादों का नंबर है- उस उदीयमान शौकिया अंक ज्योतिषी ने कहा । 
       ये विवादों के केन्द्र का नंबर है- एक वरिष्ठ युवा नेता ने जवाब दिया ।

            कैलाश सारंग का परिचय ये कार और ये लड़के थे । ये कार कैलाश सारंग की थी । बुजुर्ग सारंग युवा मोर्चा के पसंदीदा नेता होते थे । नेता ही नहीं , संरक्षक , अभिभावक , आदर्श- सभी कुछ । इस कार की तरह वह भी बहुमुखी या सर्वतोमुखी प्रतिभा के धनी थे । सारंग जी संगठन की बारीकियों पर नजर रखने और पार्टी के कार्यालयों का संचालन संभालने से लेकर टिकट बांटने , मीटिंग करने , जनसभाएं करने और पार्टी के लिए नीतियों के संकलन से लेकर वैचारिक प्रकाशनों की जिम्मेदारी संभालने तक के सारे काम कर लेते थे । कोई कार्यकर्ता नाराज हो तो सारंग जी और कोई कार्यकर्ता बहुत खुश हो , तो भी सारंग जी भारतीय जनता पार्टी के जिला और प्रदेश कार्यालय के सारे रास्ते सारंग जी के दरवाजे से ही होकर जाते थे ।

     और यह भी सारंग जी की सर्वतोमुखी प्रतिभा का एक हिस्सा था कि विवादों के केन्द्र भी वही होते थे और इसकी वजह भी ठीक वही कार और वही लड़के थे । दरअसल हमेशा से विपक्ष में रहने की आदी हो चुकी भारतीय जनता पार्टी या जनसंघ की पुरानी पीढ़ी शांत मुद्रा में आती जा रही थी । प्रवास और बैठकों की तुलना में विश्राम का अनुपात धीरे- धीरे बढ़ने लगा था । आक्रामकता थकती जा रही थी । वैचारिक कारणों से , या विशुद्ध शौक में ही सही , भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाली नई पीढ़ी इससे ठीक उलट थी । लेकिन पार्टी से जुड़ाव के लिए उसे कोई आधार चाहिए था । सारंग जी वह आधार बने । विवादास्पद विषयों से दूर भागना , भीरुता का पहला लक्षण होता है । सारंग जी सिर्फ धर्मभीरू थे । बेशक टिकट काटते भी वही थे । लेकिन अगर फैसला करने से सभी लोग हाथ खींच लेंगे , तो फैसले कौन करेगा । लिहाजा वह विवादों के केन्द्र थे, बुजुर्ग होकर भी युवा नेता थे और भारतीय जनता पार्टी की इमारत की नींव और शिखर एक साथ थे । पीढ़ियों के बदलाव का ये ऐसा अनूठा रास्ता था , जो टकराव की चढ़ाई चढ़ने के बजाए सहयोग की ढलान पर आगे बढ़ा था । कम्युनिस्ट होते , तो इसे क्रांति कहते । सारंग जी ने कभी कुछ नहीं कहा । तब भी नहीं , जब कभी कभार इसके लिए परोक्ष- अपरोक्ष टिप्पणियां हो जाती थीं । वह सिर्फ एक मौके पर बोलते थे । जब अपने कार्यकर्ता के पक्ष में , उसके बचाव में , उसके हित में बोलना होता था । अनुशासन के साथ चुप रहते हुए क्रांति कैसे की जाती है , यह सारंग जी जानते थे ।

         सारंग जी को एक बार जरूर कहना होगा । अनुशासन और सदभाव के साए में भी तेजी से कार्यकर्ता आधार कैसे बढ़ाया जाता है- यह सीखने की जरूरत भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में है । यह सीख सारंग जी दे सकते हैं । एम्बेसेडर का जमाना अब जरूर लद चुका है । अब भारतीय जनता पार्टी पावर और स्टीयरिंग दोनों का अर्थ जानती है । लेकिन ये एम्बेसेडर और उसका रास्ता दिखाने वाली ये स्टीयरिंग हमेशा हमारे साथ रहे- यही कामना है ।

                                                                                                                 

                                                                                                                      - ( लेखक दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार हैं ) 

 


 

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

Videos

PM Narendra Modi पर किताब लिखने वाले Atal ji के भरोसेमंद साथ

PM Narendra Modi पर किताब लिखने वाले Atal ji के भरोसेमंद साथ

Bhopal लाया गया Kailash Narayan Sarang का पार्थिव शरीर, CM S

Bhopal लाया गया Kailash Narayan Sarang का पार्थिव शरीर, CM S

पंचतत्व में विलीन हुए Kailash Narayan Sarang, CM Shivraj समे

पंचतत्व में विलीन हुए Kailash Narayan Sarang, CM Shivraj समे

View More

News Feeds

News Feeds Add Post

सदा जिनका आशीर्वाद रहता साथ । जिनसे सीखा सेवा करना निस्वार्थ ।। ब्रम्हलीन हो कर भी रहते सदा साथ । सादर नमन जयंती दिवस पर आज ।।

02 Jun, 2022

Press release

सदा जिनका आशीर्वाद रहता साथ । जिनसे सीखा सेवा करना निस्वार्थ ।। ब्रम्हलीन हो कर भी रहते सदा साथ ।

सादर नमन जयंती दिवस पर आज ।।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को कंधा दिया है।

30 May, 2022

Press release

मेरी संवेदनाएं विवेक और विश्वास जी के साथ हैं। श्रद्धेय बाबूजी का आशीर्वाद और स्नेह उन पर सदैव बना रहे, ईश्वर से ही यहीं प्रार्थना करता हूं।
 

View More

टॉप स्टोरी View All

गरल पीकर अमृत कुण्ड में स्नान

Kailashsarangemuseum 18 Feb, 2022

गरल पीकर अमृत कुण्ड में स्नान
कैलाश ना . सारंग - एक मुकम्मल शख्सियत

Kailashsarangemuseum 15 Feb, 2022

कैलाश ना . सारंग - एक मुकम्मल शख्सियत
कैलाश सारंग : अटूट मैत्री का 51 साल का सफर

Kailashsarangemuseum 23 Mar, 2022

कैलाश सारंग : अटूट मैत्री का 51 साल का सफर
श्री कैलाश नारायण जी सारंग भोपाल की गंगा - जमनी तहज़ीब के एक सुतून हैं ।

Kailashsarangemuseum 18 Jan, 2022

श्री कैलाश नारायण जी सारंग भोपाल की गंगा - जमनी तहज़ीब के एक सुतून हैं ।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी है सारंग जी

Kailashsarangemuseum 21 Jan, 2022

बहुमुखी प्रतिभा के धनी है सारंग जी
एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे शब्दों में व्यक्त  करना मुश्किल ........

Kailashsarangemuseum 25 Jan, 2022

एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल ........
सब रंग हैं जिसमें , वो है कैलाश सारंग

Kailashsarangemuseum 04 Mar, 2022

सब रंग हैं जिसमें , वो है कैलाश सारंग
उन्हें हमेशा परिणाम पसंद है

Kailashsarangemuseum 25 Mar, 2022

उन्हें हमेशा परिणाम पसंद है
जीवट के धनी

Kailashsarangemuseum 15 Mar, 2022

जीवट के धनी
आज भी नवभारत परिवार के हैं सारंग जी

Kailashsarangemuseum 22 Mar, 2022

आज भी नवभारत परिवार के हैं सारंग जी
View More

ज़रूर पढ़ें View All

 दोस्त हो तो सारंग जी जैसे

Kailashsarangemuseum 10 Mar, 2022

दोस्त हो तो सारंग जी जैसे
 पार्टी की धुरी , श्री कैलाश सारंग

Kailashsarangemuseum 12 Mar, 2022

पार्टी की धुरी , श्री कैलाश सारंग
  सारंग जी : पहचान के कई कोण

Kailashsarangemuseum 16 Mar, 2022

सारंग जी : पहचान के कई कोण
वे संबंधों को सदैव जीवन्त रखते हैं

Kailashsarangemuseum 21 Mar, 2022

वे संबंधों को सदैव जीवन्त रखते हैं
संदेश - वेद प्रताप वैदिक पत्रकार

Kailashsarangemuseum 19 Mar, 2022

संदेश - वेद प्रताप वैदिक पत्रकार
जीवेत शरदः शतम

Kailashsarangemuseum 23 Mar, 2022

जीवेत शरदः शतम
अन्तर्राष्ट्रीय विभूति श्री कैलाश ना . सारंग

Kailashsarangemuseum 24 Mar, 2022

अन्तर्राष्ट्रीय विभूति श्री कैलाश ना . सारंग
सारंग साहब , अनेक रंगों में एक रंग- उर्दू प्रेम

Kailashsarangemuseum 18 Mar, 2022

सारंग साहब , अनेक रंगों में एक रंग- उर्दू प्रेम
शुभकामना संदेश -राजीव मोहन गुप्त

Kailashsarangemuseum 20 Mar, 2022

शुभकामना संदेश -राजीव मोहन गुप्त
सेन्स आफ हयूमर वाले सारंगजी

Kailashsarangemuseum 28 Feb, 2022

सेन्स आफ हयूमर वाले सारंगजी
View More

KayasthaSamaj.in

News
07 Jun, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ.... और पढ़ें

News
07 Jun, 2026

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिअखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने &lsq.... और पढ़ें

Yaaden.Nishat
07 Jun, 2026

मैरियट में गूँजी ग़ज़लों की महक: ‘बेज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के विमोचन पर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने साहित्य की संवेदनशीलता को बताया समाज का दर्पण

मैरियट में हेमेंदु सिन्हा की ग़ज़लों की पुस्तक ‘बेज़बाँ नहीं जज़्बात मेरे’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए। श्री.... और पढ़ें

News
11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा क.... और पढ़ें

News
09 Apr, 2018

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चित्रगुप्ताष्टक

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

&.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा ।।

 

सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।

ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगद.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

॥ चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र ॥

॥ दोहा ॥

मंगलम मंगल करन, सुन्दर बदन विशाल।

सोहे कर म.... और पढ़ें

News
03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

राजनीति के कोलाहल में भी 'संत' की.... और पढ़ें

News
31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

नई दिल्ली।

आज का युग युवाओं का युग माना जाता है और किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति ही होती है। जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होते हैं, तब समाज न केवल विक.... और पढ़ें

News
04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 04/01/2.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved