Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

जीवेत शरदः शतम

23 Mar, 2022 | 976 views

जीवेत शरदः शतम
Like     Comment

जीवेत शरदः शतम - अच्युतानंद मिश्र

मध्यप्रदेश के हजारों पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता इस तथ्य की गवाही | देंगे कि आदरणीय भाई कैलाश नारायण सारंग और उनका परिवार मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े उन चन्द परिवारों में शामिल है जिन्हें नींव के पत्थर के रूप में जाना जाता है । आदरणीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे के अनन्य और अभिन्न सहयोगी रहे सारंग जी से मेरी पहली भेंट लगभग साढ़े चार दशक पूर्व दिल्ली में उस समय हुई थी जब वे मध्यप्रदेश जनसंघ के प्रदेश के प्रमुख थे और मैं उनसे अपने पत्र ' पान्चजन्य ' साप्ताहिक के लिए मध्यप्रदेश से जनसंघ के किसी आन्दोलन के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने गया था । प्रथम भेंट की स्मृति आज भी यथावत है और यह भी कि मध्यप्रदेश की राजनीति पर उनकी पकड़ और समझ उन दिनों भी कितनी गहरी थी । उन्हीं की दी हुई सूचनाओं के आधार पर मैंने एक विस्तृत लेख भी लिखा था । उसके बाद जनसंघ के राष्ट्रीय अधिवेशनों में मिलने का सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक भारतीय जनसंघ भारतीय जनता पार्टी में रूपान्तरित नहीं हो गया । इसका मुझे भी आश्चर्य है कि सारंग जी 1990 से 1996 तक राज्यसभा के सदस्य थे लेकिन दिल्ली में उनसे एक भी उल्लेखनीय भेंट नहीं हो सकी । बहुत वर्षों बाद जब एक बार मैंने लखनऊ में माननीय ठाकरे जी से यह पूछा कि सारंग जी कैसे हैं तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा - ' आपकी उनसे मित्रता कबकी है ? तो मैंने उन्हें भी यह घटना सुनाई थी । भोपाल आने से पूर्व जब में नागपुर में ' लोकमत ' के हिन्दी समूह का संपादक था तो मेरे घनिष्ट मित्र और कुशल चिकित्सक डॉक्टर गोविन्द प्रसाद उपाध्याय से भी सारंग जी के परिवार की खैरियत मिल जाती थी क्योंकि डा.उपाध्याय न केवल उनके गांव के हैं बल्कि उनके प्रचंड प्रशंसक भी है । 

      दशकों के लम्बे अन्तराल के बाद भोपाल आने पर उनके साथ के पुराने रिश्ते न केवल पुनर्जीवित हुए हैं बल्कि अधिक ऊष्मा और अधिक ऊर्जा के साथ जीवन्त हुए हैं । 

             दिल्ली आते जाते ट्रेन में तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में देश , काल , समाज , सरकार , राजनीति या पत्रकारिता जैसे अनेक विषयों पर उनसे विमर्श और मार्गदर्शन मिलता है । सहमतियाँ , असहमतियाँ भी होती है लेकिन यह सिलसिला अबाध रूप से जारी है । सारंग जी का सार्वजनिक जीवन 6 दशकों से भी अधिक का है । उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जितने बदलाव या उतार चढ़ाव देखे है उससे उनका अनुभव अधिक समृद्ध और परिपक्व हुआ है । उनकी गिनती राजनेताओं की उस दुर्लभ होती जा रही प्रजाति में की जा सकती है जिन्होंने सत्ता सुख के पीछे दौड़ने की अपेक्षा अपने सार्वजनिक और वैचारिक जीवन की प्रतिबद्धता को निजी हितों पर सदैव प्राथमिकता दी है । भाई श्री गोविन्द जी और अपनी अर्धांगिनी के असामयिक निधन से मर्माहत होने के बाद भी सारंग जी ने अपनी पीड़ा की छाया कभी अपनी सार्वजनिक सक्रियता पर नहीं पड़ने दी है । हरेक की हर संभव सहायता के लिए तत्पर सारंग जी अपनी उदारता के साथ अपनी स्पष्टवादिता के लिए भी जाने जाते हैं । प्रदेश और देश की राजनीतिक , सामाजिक या आर्थिक परिस्थितियों का प्रतिमाह अपनी पत्रिका ' नवलोक भारत ' में बेबाक विश्लेषण करने वाले सारंग जी की छवि एक कुशल पत्रकार और संपादक के रूप में भी है । अपनी टिप्पणियों में वे किसी पार्टी , सरकार या मुख्यमंत्री की खुशी नाखुशी का विचार नहीं करते । आश्चर्य है कि इसके बावजूद उनके निजी रिश्ते कभी प्रभावित नहीं होते । उनके लिए शायद ही किसी के मन में कटुता के भाव हों । उनके ‘ अमृत महोत्सव ' का आयोजन करने वालों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ क्योंकि यह सत्कार्य उन सभी लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा देने का आयोजन है जिनका सार्वजनिक जीवन सार्थक और सकारात्मक है । परमात्मा से मेरी प्रार्थना है कि उनको दीर्घजीवन , उत्तम स्वास्थ्य और सुख सन्तोष प्रदान करे ताकि हम और अधिक उत्साह और भव्यता के साथ उनके जन्मशताब्दि वर्ष का आयोजन कर सकें । 

                                                                               ( लेखक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति हैं )
 

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

Videos

PM Narendra Modi पर किताब लिखने वाले Atal ji के भरोसेमंद साथ

PM Narendra Modi पर किताब लिखने वाले Atal ji के भरोसेमंद साथ

Bhopal लाया गया Kailash Narayan Sarang का पार्थिव शरीर, CM S

Bhopal लाया गया Kailash Narayan Sarang का पार्थिव शरीर, CM S

पंचतत्व में विलीन हुए Kailash Narayan Sarang, CM Shivraj समे

पंचतत्व में विलीन हुए Kailash Narayan Sarang, CM Shivraj समे

View More

News Feeds

News Feeds Add Post

सदा जिनका आशीर्वाद रहता साथ । जिनसे सीखा सेवा करना निस्वार्थ ।। ब्रम्हलीन हो कर भी रहते सदा साथ । सादर नमन जयंती दिवस पर आज ।।

02 Jun, 2022

Press release

सदा जिनका आशीर्वाद रहता साथ । जिनसे सीखा सेवा करना निस्वार्थ ।। ब्रम्हलीन हो कर भी रहते सदा साथ ।

सादर नमन जयंती दिवस पर आज ।।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को कंधा दिया है।

30 May, 2022

Press release

मेरी संवेदनाएं विवेक और विश्वास जी के साथ हैं। श्रद्धेय बाबूजी का आशीर्वाद और स्नेह उन पर सदैव बना रहे, ईश्वर से ही यहीं प्रार्थना करता हूं।
 

View More

टॉप स्टोरी View All

 एक साथ हैं पार्टी की नींव और शिखर सारंग जी

Kailashsarangemuseum 03 Feb, 2022

एक साथ हैं पार्टी की नींव और शिखर सारंग जी
गरल पीकर अमृत कुण्ड में स्नान

Kailashsarangemuseum 18 Feb, 2022

गरल पीकर अमृत कुण्ड में स्नान
कैलाश ना . सारंग - एक मुकम्मल शख्सियत

Kailashsarangemuseum 15 Feb, 2022

कैलाश ना . सारंग - एक मुकम्मल शख्सियत
कैलाश सारंग : अटूट मैत्री का 51 साल का सफर

Kailashsarangemuseum 23 Mar, 2022

कैलाश सारंग : अटूट मैत्री का 51 साल का सफर
श्री कैलाश नारायण जी सारंग भोपाल की गंगा - जमनी तहज़ीब के एक सुतून हैं ।

Kailashsarangemuseum 18 Jan, 2022

श्री कैलाश नारायण जी सारंग भोपाल की गंगा - जमनी तहज़ीब के एक सुतून हैं ।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी है सारंग जी

Kailashsarangemuseum 21 Jan, 2022

बहुमुखी प्रतिभा के धनी है सारंग जी
एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे शब्दों में व्यक्त  करना मुश्किल ........

Kailashsarangemuseum 25 Jan, 2022

एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल ........
सब रंग हैं जिसमें , वो है कैलाश सारंग

Kailashsarangemuseum 04 Mar, 2022

सब रंग हैं जिसमें , वो है कैलाश सारंग
उन्हें हमेशा परिणाम पसंद है

Kailashsarangemuseum 25 Mar, 2022

उन्हें हमेशा परिणाम पसंद है
जीवट के धनी

Kailashsarangemuseum 15 Mar, 2022

जीवट के धनी
View More

ज़रूर पढ़ें View All

आज भी नवभारत परिवार के हैं सारंग जी

Kailashsarangemuseum 22 Mar, 2022

आज भी नवभारत परिवार के हैं सारंग जी
 दोस्त हो तो सारंग जी जैसे

Kailashsarangemuseum 10 Mar, 2022

दोस्त हो तो सारंग जी जैसे
 पार्टी की धुरी , श्री कैलाश सारंग

Kailashsarangemuseum 12 Mar, 2022

पार्टी की धुरी , श्री कैलाश सारंग
  सारंग जी : पहचान के कई कोण

Kailashsarangemuseum 16 Mar, 2022

सारंग जी : पहचान के कई कोण
वे संबंधों को सदैव जीवन्त रखते हैं

Kailashsarangemuseum 21 Mar, 2022

वे संबंधों को सदैव जीवन्त रखते हैं
संदेश - वेद प्रताप वैदिक पत्रकार

Kailashsarangemuseum 19 Mar, 2022

संदेश - वेद प्रताप वैदिक पत्रकार
अन्तर्राष्ट्रीय विभूति श्री कैलाश ना . सारंग

Kailashsarangemuseum 24 Mar, 2022

अन्तर्राष्ट्रीय विभूति श्री कैलाश ना . सारंग
सारंग साहब , अनेक रंगों में एक रंग- उर्दू प्रेम

Kailashsarangemuseum 18 Mar, 2022

सारंग साहब , अनेक रंगों में एक रंग- उर्दू प्रेम
शुभकामना संदेश -राजीव मोहन गुप्त

Kailashsarangemuseum 20 Mar, 2022

शुभकामना संदेश -राजीव मोहन गुप्त
सेन्स आफ हयूमर वाले सारंगजी

Kailashsarangemuseum 28 Feb, 2022

सेन्स आफ हयूमर वाले सारंगजी
View More

KayasthaSamaj.in

News
07 Jun, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ.... और पढ़ें

News
07 Jun, 2026

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिअखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने &lsq.... और पढ़ें

Yaaden.Nishat
07 Jun, 2026

मैरियट में गूँजी ग़ज़लों की महक: ‘बेज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के विमोचन पर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने साहित्य की संवेदनशीलता को बताया समाज का दर्पण

मैरियट में हेमेंदु सिन्हा की ग़ज़लों की पुस्तक ‘बेज़बाँ नहीं जज़्बात मेरे’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए। श्री.... और पढ़ें

News
11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा क.... और पढ़ें

News
09 Apr, 2018

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चित्रगुप्ताष्टक

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

&.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा ।।

 

सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।

ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगद.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

॥ चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र ॥

॥ दोहा ॥

मंगलम मंगल करन, सुन्दर बदन विशाल।

सोहे कर म.... और पढ़ें

News
03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

राजनीति के कोलाहल में भी 'संत' की.... और पढ़ें

News
31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

नई दिल्ली।

आज का युग युवाओं का युग माना जाता है और किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति ही होती है। जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होते हैं, तब समाज न केवल विक.... और पढ़ें

News
04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 04/01/2.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved