Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

मैरियट में गूँजी ग़ज़लों की महक: ‘बेज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के विमोचन पर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने साहित्य की संवेदनशीलता को बताया समाज का दर्पण

07 Jun, 2026 | 53 views

मैरियट में गूँजी ग़ज़लों की महक: ‘बेज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के विमोचन पर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने साहित्य की संवेदनशीलता को बताया समाज का दर्पण
Like     Comment

मैरियट में हेमेंदु सिन्हा की ग़ज़लों की पुस्तक ‘बेज़बाँ नहीं जज़्बात मेरे’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए। श्री मनोज श्रीवास्तव (आईएएस), राज्य निर्वाचन आयुक्त, मध्य प्रदेश
•

हेमेंदु सिन्हा पटना से हैं और इस पुस्तक का विमोचन भोपाल से करवा रहे हैं। यह बात इस अर्थ में ठीक है कि भोपाल दुष्यंत का शहर है और इस पुस्तक के शीर्षक से मुझे दुष्यंत की ही एक ग़ज़ल याद आई-

वो आदमी नहीं है मुकम्मल बयान है
माथे पे उस के चोट का गहरा निशान है

वो आदमी मिला था मुझे उस की बात से
ऐसा लगा कि वो भी बहुत बे-ज़बान है

अटल जी की 51 कविताएँ हैं। यहाँ 51 ग़ज़ल हैं इस संग्रह में। किताब का यह शीर्षक बड़ी पोयटिक Vitality का पता देता है। इसमें बड़ा ऊर्जस्वी उद्‌घोष है।  दावा है कि उसकी भावनाओं का जो आंतरिक जीवन है उसे चुप नहीं कराया जा सकता। आज के युग में जहां प्रतिबंधों और शिष्टाचार की माँगों ने हृदय की तरंगों का गला घोंट रखा है, यह शीर्षक गज़लों की मुक्तिकामी-मुक्तिकारी ताकत का पता देता है। कविता ऐसे ही जन्म लेती है। वह भावना का प्रामाणिक दबाव, वह जब मन की बहुत निजी कोनों की उथल पुथल शेरों में ढलकर एक शेयर्ड अनुगूंज बन जाती है। तो यह शीर्षक अपने आप में एक छोटा मोटा defiance है - समाज का वह यथार्थ जो हमें अपनी संवेद्यताओं के बारे में कुछ भी उच्चरित करने से मना करता है उसके खिलाफ। 

वर्डसबर्थ कहते थे Poetry is the spontaneous overflow of powerful feelings recollected in tranquility. अब मुझे मालूम नहीं कि जिस तरह का कारपोरेट जॉब हेमेंदु करते हैं उसमें कोई tranquility कोई शान्ति है कि नहीं पर फीलिंग्स, जज़्बात जरूर हैं और पॉवरफुल हैं। एमिली डिकेन्सन कहती थीं I felt a funeral in my brain. मेरे दिमाग में एक चिता जल रही है। 

शीर्षक तो यह कहता है कि चुप रहना यदि सत्य से शत्रुता हो तो बोलना फर्ज है। शीर्षक एक वादा है कि आगे पेज पलटने पर इसी निर्भीक साहस के दर्शन होंगे। मैकबेथ में शेक्सपीयर की यही सलाह थी कि 

Give sorrows words.
that does not speak bids the overfraught heart break.

तो यही किया है शायर ने कि दुख को शब्द दिये हैं। रुसवाई के डर को लाँघ कर। वो किसी फिल्म का गीत था न- 

कहाँ शाम-ओ-सहर ये, कहाँ दिन रात मेरे बहुत रुसवा हुए हैं, यहाँ जज़्बात मेरे

इस संग्रह की विशेषता यही है कि इसमें जज़्बात का पूरा स्पेक्ट्रम है - खुशी और गम, विस्मय और निराशा समर्पण। जज्बात को कब में दफ़्न करने से  किया गया यह इंकार एक confession ही नहीं है।एक कैथार्सिस भी है। 

अब मैं इस संग्रह के कुछ अशआर पर बात कर लेता हूँ जो मुझे अच्छे लगे। आपने देखा होगा यहीं कार्यक्रम में बैठे बैठे मैंने कुछ नोट्स बनाये हैं। तो लीजिए कवि का परिचय: 

वो जान लेगा मुसन्निफ़ को, जो पढ़ लेगा मज़मून इक बार भी, 
अपने माशूक़ के घर ख़त, अबकी बार मैं बेनाम दे आया हूँ।

बड़ा subtle और profound का नकाब नहीं है, यह विश्वास है अपने कलाम पर। शायर की यही तो बेनामी प्रापर्टी होती है। कविता, poetic writing or work. मजमून पर ही नहीं, उसके टेक्सचर में निहित। हर अबोली तड़प पर गजल में लेखक के emotional signature होते हैं। वह एक मौजूदगी रहती है। वह हाथ न दिखे न दिखे पर वो हृदय दिखता है।  एमिली डिकिन्सन फिर याद आईं The Heart wants what it wants, or else it does not care. दिल जो चाहता है चाहता है, नहीं तो परवा नहीं पालता। 

एक और शे’र मुलाहिज़ा फरमाएँ: 

वो सारे ख़त, जो मैंने उसको, अपने खूँ से लिखे थे, 
किताब-ए-इश्क़ का हर पन्ना, वो पानी में बहा के गया

कभी इस शेर में भावना का जो हैमरेज है, उस पर गौर करें। यह वह प्यार है जो ब्लीड कर रहा है। यहां एक personal suffering है, निज मन की व्यथा है, पर वह ईसाई सेक्रामेंट जैसी हो गई है। वहां वह ब्रेड खून में डूबी हुई है, और यहाँ ख़त ही ख़ून में डूबा हुआ है और त्रासदी यह है कि वह तब भी व्यर्थ है। खून पानी न हुआ पर खून से लिखा पानी में गया। लार्ड बायरन ने डॉन जुआन में यही कहा था न कि Love is a Fire that burns unseen. तो गई भैंस पानी में की बात नहीं है। पर आँसुओं के साथ  जो आता है वह मनोभूमि को और उर्वर बनाता  है और ऐसी गज़लें संभव होती हैं। 

अब एक और शे’र पर तवज्जो दें : 

मैं उसे जानता तक नहीं, है फिर भी वो ख़फ़ा मुझसे, 
शायद पिछले जन्मों के शिकवों के कुछ सिलसिले होंगे।

इसमें एक अपरिचय है, एक अजनबीपन। पर जो बात ध्यान देने की है कि इसमें पुनर्जन्म को मानने के भारतीय संस्कार ही नहीं हैं, बल्कि कर्मफल के सिद्धांत की भी स्वीकृति है। संचित कर्म। पूर्व जन्म नहीं, पूर्वजन्मों के। Law of Karma. आत्मा की जन्म जन्मान्तरों की यात्रा। रिलेशनल रिडल्स। रिश्तों की पहेलियां। मिल्टन के पैराडाइज लॉस्ट का वह 'अन्हीन दुःख बोध' वह sense of endless grief. वह accumulated Karmic tension - वह सब इस छोटे से शे’र में मिलेगा। 

पर चलिये आगे बढ़ते हैं। एक और बात सुनें : 

इतनी जफ़ाओं के बाद भी क्या तू थकता नहीं सनम, 
इतने सितम तो दुश्मन भी कभी कोई ढा नहीं सकता।

प्रिया की duplicities का स्टेमिना। पता नहीं कितने विश्वासघात। वह धोखेबाजी को जारी रखने की ग़ज़ब की इनर्जी। शायर को दुःख से ज्यादा तअज्ज़ुब है, आश्चर्य है. वफ़ा न करने पर। कि fidelity न सही न सही। पर ये बहाने बनाने का स्केल, उस की inventive powers तो अथक है। दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है। पता  नहीं क्या क्या सितम और जैसे उनका झरना है। कहते हैं कि मर्द को प्यार बहुत सी चीजों में से एक चीज है और स्त्री के लिए वह पूरा अस्तित्व है। पर यहां तो जैसे उसे उल्टा दिया गया है। कंपलीट inversion. जफ़ाओं के हाइड्रा हेड्स। धोखों के अगनित फ़न। और शायरकी चिन्ता फिर भी यह कि वह  माशूक़ थक तो न गया यह करते करते। वो एक फिल्म थी न पुरानी- च च च। उसमें नीरज का एक बड़ा प्यारा सा गीत है-

वो हम न थे, वो तुम न थे, वो रहगुज़र थी प्यार की
लुटी जहाँ पे बेवजह, पालकी बहार की

उसी का आखिरी स्टैंजा है और उसमें भी कवि को अपने दुख से ज्यादा दुख देने वाले की चिंता है:

गुज़र रही है तुम पे क्या 
बना के हमको दरबदर
ये सोच कर उदास हूँ, 
ये सोच कर हैं चश्म तर
न चोट है ये फूल की, 
न है ख़लिश ये ख़ार की

ऐसा ही एक expression तब है जब हेमेन्दु कहते हैं: 

मोहब्बत तिजारत जो हो, तो तेरे मुनाफे के लिए, 
अपने तमाम सरमाये का भी हम खसारा कर लेंगे।

मुझे उससे हमारे मध्यप्रदेश के ही एक मरहूम शायर राहत इंदौरी का वह शे’र बेसाख़्ता याद आ गया: 

तेरी हर बात मोहब्बत में गवारा कर के
दिल के बाज़ार में बैठे हैं ख़सारा कर के

हेमेन्दु के इस कथन में selfless devotion ज्यादा है। शायर अपना हर possession लुटाने को तैयार है। हर सीक्योरिटरी, अपने पुराने आत्म का हर टुकड़ा। प्यार इस तरह के रैडिकल सरेंडर से एक ट्रांसेंडिंग अनुभव बन जाता है, एक भगवदभक्ति, एक यज्ञ की वेदिका जिसमें अपना सब कुछ समिधा की तरह अर्पित करना है। 

उनका एक और अंदाज़ देखिये: 

सज्दे किए हैं मैंने, हर रोज़ उसके दर इक दिन 
ख़ुदा मेरी भी, तक़दीर बनाएगा ज़रूर 

बाइबिल के Psalm में कहा गया  My Soul waits for the Lord more than watchmen for the morning. पर यहां शायर उससे भी आगे की एक redemptive hope की, एक prayerful trust की बात कह रहा है कि तकदीर या फेट बना बनाया नहीं है, वह सज़दों से बनता है। अब यह आध्यात्मिक आत्मविश्वास देखने लायक है। 

अब जो इस संग्रह का शे’र मैं पढ़ रहा हूँ वह मुझे बहुत प्रिय लगा है-

सितारों को जोड़ कर मैं, इक मंदिर बना तरफ लूँगा, 

पिरो कर ओस की बूँदें, तुम माला बना लाना। 

इसमें भक्ति का एक नया आर्किटेक्चर है। एक Celestial Temple की अमरता। और ओस बिंदुओं की नश्वरता। एक तरफ इस आशिक की Godlike महत्वाकांक्षा है, सितारों को जोड़कर मंदिर बना लेने की। एक Cosmic engineering जिस में ओस की बूंदों की मृदुल नमी का भी योग हो। कवि को इसीलिए प्रजापति कहा गया- ब्रह्मा कहा गया। प्यार जितना जागतिक है, उतना अन्तरंग और घनिष्ठ। एक तरफ ईश्वर का ऐश्वर्य दूसरी ओर ओस की अस्थिरता। एक तरफ सितारों का सनातन और एक तरफ ओस की ताजगी। ग़ज़ल में ऐसे मेटाफर निभा जाना बड़ी बात होती है। पर हेमेंदु ने यह किया है जैसे उनका यह शे’र : 

इस वुस'अत-ए-सहरा में, अपने सर इक छाँव की ख़ातिर, 
चलो किसी गैर के फ़लक से दो मुट्ठी बादल उधार लेते हैं।

अब एक ये अंत में :

हुई हैं साँसें मद्धम, और नज़र पथराई है ज़रा फिर भी, 
दुआ लेकर ही जाऊँगा, तुम्हारे दर से अभी उठा नहीं हूँ।

याद आया आपको - लौ थरथरा रही है अब शम्मे जिंदगी की। यह एक patient expectancy का शेर है। प्यार जब अध्यात्म बन जाता है। धृति और आशा का। एक शील्ड और एक कंपास। यह सिर्फ प्यार की बात नहीं, theology है। बाइबल फिर याद आ गई मुझे: I waited for the Lord. He inclined towards me and heard my cry. ऐसी ही भक्ति नियति को भी झुका लेती है जब waiting ही worship बन जाए। 

मेरी ओर से हेमेंदु जी को सारी शुभकामनाएँ। भविष्य में और बेहतर लिखें। ऑल द बेस्ट।

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

Videos

Kavi Sammelan | Govind Arya Nishat | गोविन्द आर्य निशात | एक

Kavi Sammelan | Govind Arya Nishat | गोविन्द आर्य निशात | एक

Kamleshwar | Part 1 | Kitab Ki Duniya

Kamleshwar | Part 1 | Kitab Ki Duniya

Mahadevi Verma | कवयित्री | जीवन और लेखन | हिन्दी | भाग - 1

Mahadevi Verma | कवयित्री | जीवन और लेखन | हिन्दी | भाग - 1

View More

News Feeds Add Post

No record found

टॉप स्टोरी View All

जहाँ-जहाँ भी मसाइल पड़ाव डाले हैं, वहीं से हमने नये रास्ते निकाले हैं l

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

जहाँ-जहाँ भी मसाइल पड़ाव डाले हैं, वहीं से हमने नये रास्ते निकाले हैं l
आज यूँ चैन से सोया है ना सोने वाला, जैसे इस शब का सवेरा नहीं होने वाला l

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

आज यूँ चैन से सोया है ना सोने वाला, जैसे इस शब का सवेरा नहीं होने वाला l
मस्जिद नहीं देखी, कोई मन्दर नहीं देखा, देखा है तुझे हमने तेरा घर नहीं देखा I

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

मस्जिद नहीं देखी, कोई मन्दर नहीं देखा, देखा है तुझे हमने तेरा घर नहीं देखा I
हम तेरे शहर में नेकी जो कमाने आये,  दिल पर वो ज़ख़्म लगे होश ठिकाने आये I

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

हम तेरे शहर में नेकी जो कमाने आये, दिल पर वो ज़ख़्म लगे होश ठिकाने आये I
जो छू सके न कभी सतह तक समंदर की, चले हैं नापने गहराई मेरे अंदर की I

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

जो छू सके न कभी सतह तक समंदर की, चले हैं नापने गहराई मेरे अंदर की I
ज़मी है तख़्त ये आकाश ताज है मेरा,  मैं वो फ़कीर हूँ के, दुनिया पर राज है मेरा।

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

ज़मी है तख़्त ये आकाश ताज है मेरा, मैं वो फ़कीर हूँ के, दुनिया पर राज है मेरा।
कहानी बन गये नामो - नसब तक, हमारी आज़्माइश और कब तक।

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

कहानी बन गये नामो - नसब तक, हमारी आज़्माइश और कब तक।
महरूमी, अफ़लास, मसाइब सब मेरे अफ़साने में, फिर भी कितना सुख मिलता है अपना दुख दोहराने में l

Yaaden.Nishat 30 May, 2021

महरूमी, अफ़लास, मसाइब सब मेरे अफ़साने में, फिर भी कितना सुख मिलता है अपना दुख दोहराने म
View More

KayasthaSamaj.in

News
07 Jun, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ.... और पढ़ें

News
07 Jun, 2026

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य विमोचन

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिअखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने &lsq.... और पढ़ें

Yaaden.Nishat
07 Jun, 2026

मैरियट में गूँजी ग़ज़लों की महक: ‘बेज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे’ के विमोचन पर मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने साहित्य की संवेदनशीलता को बताया समाज का दर्पण

मैरियट में हेमेंदु सिन्हा की ग़ज़लों की पुस्तक ‘बेज़बाँ नहीं जज़्बात मेरे’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए। श्री.... और पढ़ें

News
11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा क.... और पढ़ें

News
09 Apr, 2018

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चित्रगुप्ताष्टक

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

&.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा ।।

 

सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।

ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगद.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

॥ चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र ॥

॥ दोहा ॥

मंगलम मंगल करन, सुन्दर बदन विशाल।

सोहे कर म.... और पढ़ें

News
03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

राजनीति के कोलाहल में भी 'संत' की.... और पढ़ें

News
31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

नई दिल्ली।

आज का युग युवाओं का युग माना जाता है और किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति ही होती है। जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होते हैं, तब समाज न केवल विक.... और पढ़ें

News
04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 04/01/2.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved