8 मार्च 2020 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु कायस्थ महिला महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में
कायस्थ महिला महासम्मेलन में भाग लेने के लिए अभी नि:शुल्क पंजीयन करें
अब महिला शक्ति फहराएगी कायस्थ समाज का परचम
पेड़ों की मजबूत जड़ें प्रकृति की अनियमितताओं का सामना करती हैं। प्रकृति के निर्माण की प्रक्रिया में जड़ों का दृढ़ और सशक्त होना बेहद जरुरी है। पूरे विश्व एवं समाज में यह बात कई बार सिद्ध हो चुकी है कि महिलाएं एक राष्ट्र की जड़ें हैं और इन जड़ों का मजबूत होना उस राष्ट्र के विकास को बेहतर बनाता है। यह वह महिलाएं हैं जो अर्थव्यवस्था के इंजन और समाज के कल्याण को संचालित करती हैं। इसी उद्देश्य से कायस्थ समाज की महिलाओं के प्रमुख संगठन सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था महिला प्रकोष्ठ, कायस्थ समाज के कई सक्रीय संगठनों के सहयोग से 8 मार्च 2020 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु कायस्थ महिला महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में आयोजित करने जा रही है।
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच पर लाना एवं उनसे जुड़े मुद्दों पर, कठिन परिस्थितियों में, निजी या व्यावसायिक जीवन में साहसिक कार्य में, महिलाओं के सशक्तिकरण में, महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में और समाज में अग्रणी योगदान के लिए सम्मानित करना है। यह सम्मेलन खासतौर से भोपाल संभाग की महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।
सम्मलेन में नारी शक्ति सम्मान समारोह भी होगा, जिसमे उन चयनित महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने स्वयं के लिए तो एक पहचान बनाई ही है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज का मान बढ़ाया है और जो विशेष कर कायस्थ समाज को गौरवान्वित महसूस कराती है ।
कायस्थ महिला महासम्मेलन में महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया जायेगा। कायस्थ महिला महासम्मेलन सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था के महिला प्रकोष्ठ का आयोजन है। गौरतलब है की सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था महिला प्रकोष्ठ जिसने वर्ष 2014 में स्थानीय रविंद्र भवन, भोपाल में महिलाओं का एक ऐतिहासिक आयोजन किया और शुरू से ही अपने उद्देश्यों के लिए महिला नेतृत्व में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर काम करती आ रही है।
इस महासम्मेलन में कई प्रतिभाशाली महिलाऐं शामिल होती है, जिनमे भारतीय राजनीतिज्ञों और मंत्रियों के अलावा कला, साहित्य, स्वास्थ्य, उद्यमी, समाज सेवी और गृहणी सभी क्षेत्र की अग्रणी महिलाओं की भागीदारी देखने को मिलती है। कायस्थ महिला महासम्मेलन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की, जाएगी जिसका परिणाम कायस्थ समाज के नीति पत्र में संकलित होगा एवं अब इन परिणामों को कायस्थ समाज के सक्रीय संगठनों एवं कायस्थ समाज के वेब पोर्टल के खुले मंच पर चर्चा के लिए साझा किया जाएगा।
आईये हम सब मिलकर इस महासम्मेलन को सफल बनाये और अपनी सभी महिला सहपाठिओं को इस महासम्मेलन जे जोड़े और उन्हें सम्मानित भी करें
कायस्थ महिला महासम्मेलन में भाग लेने के लिए अभी नि:शुल्क पंजीयन करें