शहर के मोटे महादेवन मंदिर परिसर में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त जी का हवन पूजन किया गया। बाद में समाज के लोगों ने चित्रगुप्त पूजा कमेटी का भी गठन किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित पूजा सुभाष श्रीवास्तव ने करवाया। मुख्य जजमान के रूप में विपुल श्रीवास्तव रहे। आरती सुजीत सिन्हा ने करवाई। बाद में चित्रगुप्त पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष की बागडोर विपुल श्रीवास्तव को सर्व सम्मति से सौंपी गई। पूजा अर्चना में समाज के तमाम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर कायस्थ महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, डा. विवेक श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, संजय सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रदीपराज श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, डा. एके श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सचिन सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मदन प्रसाद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र नारायण श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधु मौजूद रहे।