Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

घर वापसी : लघुकथा, लेखक - डॉ. मनोज श्रीवास्तव

17 Jul, 2026 | 13 views

घर वापसी : लघुकथा, लेखक - डॉ. मनोज श्रीवास्तव
2 Likes     Comment

आदर्श नगर कालोनी के उस घर में रहती थी मीना देवी । ये घर उनके पति ने रिटायरमेंट पर मिले भविष्य निधि और ग्रेच्युटी के पैसों से बनवाया था । हालाँकि उन्हें इस घर में बहुत दिनों तक रहने का सौभाग्य नहीं मिल सका और रिटायर होने के तीन वर्ष बाद ही बीमारी से उनकी मृत्यु हो गई । 

मीना देवी की उम्र भी साठ वर्ष के क़रीब हो चुकी थी । घुटनों के दर्द और आँखों की कमजोरी की वजह से अब वो ठीक से चल भी नहीं पाती थीं। 

 उनका एक ही बेटा था  रजत । उसकी शादी  निशा के साथ हुई । शुरू में सब ठीक था। पर धीरे-धीरे निशा को सास की बीमारी और उनकी दवाओं का खर्चा बोझ लगने लगा। 

 

एक दिन निशा ने रजत से कहा , "माँ जी से अब घर का कोई काम भी नहीं होता। ऊपर से दिन भर दवाइयां... हमारा बजट बिगड़ रहा है" - 

 रजत  ने भी कंधे उचका दिए। "क्या करें निशा, ऑफिस का काम और EMI... तुम ही देख लो।" 

 धीरे-धीरे बातें बढ़ीं। ताने शुरू हुए। खाना टाइम पर नहीं मिलता, दवाई भूल जाते। 

5 साल का पोता आरव दादी से बहुत प्यार करता था। 

वो रोज पूछता,  "दादी, आप मेरे साथ लूडो क्यों नहीं खेलतीं?"

एक दिन हद हो गई। निशा चीखी, "इस घर में या तो हम रहेंगे या आपकी माँ!" 

रजत पत्नी के रोज़ रोज़ के चिक चिक से तंग आ चुका था ।

 रजत ने उस रात फैसला सुना दिया। "माँ, शहर में एक अच्छा वृद्धा आश्रम है। वहाँ डॉक्टर, खाना, सब सुविधा है। आप 2-4 महीने वहीं रह लो।" 

मीना देवी  की आँखें भर आईं। उन्होंने कहा कुछ नहीं ।  सिर्फ अपने पुराने सूटकेस में 2 जोड़ी कपड़े और भगवान की तस्वीर रखी।

 जाते समय पोते आरव ने कसकर गले लगा लिया,  "दादी, जल्दी आना।" 

 वृद्धा आश्रम में सब था... पर अपनेपन की कमी थी। 

मीना  देवी रोज दरवाजे की तरफ देखतीं। आरव की फोटो सीने से लगाकर सोतीं। 

इसी बीच महीने बाद आरव का जन्मदिन था । रजत और निशा ने बड़ी पार्टी रखी। केक काटते  समय आरव अचानक बोला, "पापा, केक दादी के बिना फीका है। दादी को ले आओ ना।" रजत और निशा एक दूसरे का चेहरा देखने लगे । पार्टी में आये मेहमान चौक पडे । जैसे तैसे पार्टी ख़त्म हुई ।

उस  रात आरव को तेज बुखार आ गया। निशा घबरा गई। दवाइयां दीं  लेकिन बुख़ार उतर नहीं रहा था । आरव अर्ध निद्रा में था  , बार बार एक ही नाम ले रहा था - "दादी... दादी को बुलाओ।" 

 उस रात रजत को नींद नहीं आई। उसे याद आ रहा था कि माँ ने कैसे कैसे पाल-पोस कर उसे बड़ा किया, कैसे रात-रात भर जागी थीं। उसे स्वयं आत्मग्लानि हो रही थी ।

 अगली सुबह रजत सीधा वृद्धा आश्रम पहुँचा। मीना देवी  बरामदे में बैठी माला जप रही थीं। बेटे को देखते ही वो उठने लगीं। रजत उनके पैरों में गिर पड़ा। 

"माँ... मुझे माफ कर दो। मैं बहुत गलत था। आरव तुम्हें याद कर रहा है माँ,  घर चलो।" 

 मीना देवी  ने बेटे का सिर सहलाया,  "बेटा, माँ कभी लाचार नहीं होती। वो तो बस इंतजार करती है।" 

 उस दिन माँ की घर वापसी हुई। आरव दादी को देखकर दौड़कर गले लग गया।

 निशा भी शर्म से पानी-पानी थी। उसने माँ के पैर छुए और कहा, "माँ जी, अब से घर और रसोई दोनों आपकी।" 

 आज मीना  देवी फिर उसी घर में हैं। घुटनों में दर्द है, पर चेहरे पर सुकून है। क्योंकि उन्हें पता चल गया - रिश्ते वृद्धा आश्रम में नहीं, दिलों में पलते हैं। 

कितनी सच्ची बात है,  माँ-बाप बूढ़े नहीं होते, हम उन्हें बूढ़ा कर देते हैं और जब वो घर लौटते हैं, तो घर फिर से "घर" बन जाता है। 

 

- डॉ. मनोज श्रीवास्तव 

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

Videos

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

View More

News Feeds

News Feeds Add Post

रिश्ते - खून से ही नहीं, दिल से भी बनते हैं

16 Jul, 2026

Press release

एक बूढ़ी माँ कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। हर सुबह वे दरवाज़े की ओर देखतीं और मुस्कुराकर कहतीं, "आज मेरा बेटा ज़रूर आएगा।" दिन बीतते गए, लेकिन कोई नहीं आया।

एक रात लगभग 2 बजे अस्पताल का दरवाज़ा खुला। एक युवक घबराया हुआ अंदर आया और सीधा उस माँ के बिस्तर

और पढ़ें

ईश्वर की अनुपम रचना नारी - डॉ.अंजु सक्सेना

13 Jul, 2026

Press release

नारी तुम ईश्वर की अनुपम रचना हो।

सुकुमार काया में 

ईश्वरीय गुण करुणा, दया, प्रेम,

सौम्यता, क्षमा,त्याग अपने भीतर समेटे हो।

सौंदर्य की मूरत ही नहीं,तुम ममता से भरी 

संस्कारों को सिंचित करने वाली 

सं

और पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय छात्र दिवस) पर हार्दिक शुभकामनाएं!

09 Jul, 2026

Press release

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय छात्र दिवस) पर हार्दिक शुभकामनाएं!

आप भी भेजें अपने लेख, रचनाएं, कविताएं, कहानियाँ, विचार एवं समाचार Add Post पर क्लिक करें और अपनी रचनात्मकता को दें पहचान।

03 Jul, 2026

Press release

प्रिय पाठकों,

"कायस्थ की कलम" केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि समाज की विचारधारा, साहित्य, संस्कृति, इतिहास और समसामयिक गतिविधियों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

यदि आप लेखन में रुचि रखते हैं, तो आपकी रचनाएँ,

और पढ़ें

वेद आशीष श्रीवास्तव का जीवन परिचय

03 Jul, 2026

Press release

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वेद आशीष श्रीवास्तव को अपनी युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव (आईआरएस, सेवानिवृत्त) ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वेद आशीष का समाज के प्रति समर्पण और उनकी नेतृत्व क्षमता महासभा

और पढ़ें
View More

टॉप स्टोरी View All

कायस्थों की चाय चौपाल : युवा संवाद से समाज निर्माण की ओर

News 17 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल : युवा संवाद से समाज निर्माण की ओर
कायस्थ समाज के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : जानें, कैसे आयोजित करें कायस्थों की चाय चौपाल

News 15 Jul, 2026

कायस्थ समाज के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : जानें, कैसे आयोजित करें कायस्थों की चाय चौ
वैश्विक मंच पर भारतीय साहित्य की दमदार आवाज: अमिताभ घोष का गौरवशाली रचनात्मक सफर

News 11 Jul, 2026

वैश्विक मंच पर भारतीय साहित्य की दमदार आवाज: अमिताभ घोष का गौरवशाली रचनात्मक सफर
गृह मंत्री अमित शाह ने किया “जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय” का उद्घाटन

News 11 Jul, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया “जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय” का उद्घाटन
बाल्यकाल से योगी, विश्व-चेतना के मार्गदर्शक तपस्वी: कायस्थ गौरव स्वामी निरंजनानंद सरस्वती

News 05 Jul, 2026

बाल्यकाल से योगी, विश्व-चेतना के मार्गदर्शक तपस्वी: कायस्थ गौरव स्वामी निरंजनानंद सरस
कायस्थ समाज के लिए बड़ी पहल: “श्री चित्रगुप्त तीर्थ दिव्य दर्शन सेवा केंद्र” का शुभारंभ

News 05 Jul, 2026

कायस्थ समाज के लिए बड़ी पहल: “श्री चित्रगुप्त तीर्थ दिव्य दर्शन सेवा केंद्र” का शुभार
जन्मदिन विशेष: आप भी भेजिए राजकुमार संतोषी को अपनी शुभकामनाएँ

News 05 Jul, 2026

जन्मदिन विशेष: आप भी भेजिए राजकुमार संतोषी को अपनी शुभकामनाएँ
क्यों अखंड भारत की नींव रखने के लिए चंद्रगुप्त को लेना पड़ा कायस्थ मेधा का सहारा!

News 04 Jul, 2026

क्यों अखंड भारत की नींव रखने के लिए चंद्रगुप्त को लेना पड़ा कायस्थ मेधा का सहारा!
कायस्थों का प्रथम तीर्थ - श्री चित्रगुप्त मंदिर: आस्था, अस्मिता और भविष्य की दिशा

News 03 Jul, 2026

कायस्थों का प्रथम तीर्थ - श्री चित्रगुप्त मंदिर: आस्था, अस्मिता और भविष्य की दिशा
तुम कोई साधारण भीड़ का हिस्सा नहीं हो! मिनी कुलश्रेष्ठ

News 01 Jul, 2026

तुम कोई साधारण भीड़ का हिस्सा नहीं हो! मिनी कुलश्रेष्ठ
View More

ज़रूर पढ़ें View All

परंपरा के गौरव से आधुनिक  संगठन के महा-संकल्प तक

News 01 Jul, 2026

परंपरा के गौरव से आधुनिक संगठन के महा-संकल्प तक
कृतित्व की ऊँचाई, कर्तव्य का प्रकाश - कायस्थ गौरव श्री अनुपम श्रीवास्तव जी को जन्मोत्सव की बधाई!

News 23 Jun, 2026

कृतित्व की ऊँचाई, कर्तव्य का प्रकाश - कायस्थ गौरव श्री अनुपम श्रीवास्तव जी को जन्मोत्
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किया अलंकृत

News 07 Jun, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा शायर हेमेन्दु सिन्हा को ‘कायस्थ गौरव सम्मान’ से किय
भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति

News 07 Jun, 2026

भोपाल में शायर हेमेन्दु सिन्हा की प्रथम कृति "बे-ज़बाँ नहीं, जज़्बात मेरे" का भव्य वि
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

News 11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर
भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

News 08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा
भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

News 08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र
सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

News 03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर
युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

News 31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत
कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी  की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

News 04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...
View More

KayasthaSamaj.in

News
17 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल : युवा संवाद से समाज निर्माण की ओर

कायस्थों की चाय चौपाल एक संगठित सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह मंच उन्हें आपस में जोड़ने, संवाद स्थापित करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने.... और पढ़ें

News
15 Jul, 2026

कायस्थ समाज के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : जानें, कैसे आयोजित करें कायस्थों की चाय चौपाल

क्या है चाय चौपाल? यह एक मासिक मिलन कार्यक्रम है। यह किसी फाइव-स्टार होटल में नहीं, बल्कि किसी कैफे या किसी चाय की दुकान (जिसे आप 'चौपाल' का नाम देंगे) पर होगी, ताकि युवा ख.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

वैश्विक मंच पर भारतीय साहित्य की दमदार आवाज: अमिताभ घोष का गौरवशाली रचनात्मक सफर

अंग्रेज़ी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताभ घोष आज अपने जन्मदिन के अवसर पर साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान के रूप में याद किए जा रहे हैं। 11 जुलाई 1956 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मे अमिताभ.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया “जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय” का उद्घाटन

नई दिल्ली, 11 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ज्ञान और आधुनिकता का एक नया केंद्र स्थापित हुआ, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का .... और पढ़ें

News
05 Jul, 2026

बाल्यकाल से योगी, विश्व-चेतना के मार्गदर्शक तपस्वी: कायस्थ गौरव स्वामी निरंजनानंद सरस्वती

भारत की सनातन आध्यात्मिक ज्ञान परंपरा के आकाश में समय-समय पर ऐसे देदीप्यमान नक्षत्रों का उदय हुआ है, जिन्होंने अपनी आत्म साधना के आलोक से न केवल स्वयं को सिद्ध किया, अपितु संपूर्ण मानवता को भी सन्म.... और पढ़ें

News
05 Jul, 2026

कायस्थ समाज के लिए बड़ी पहल: “श्री चित्रगुप्त तीर्थ दिव्य दर्शन सेवा केंद्र” का शुभारंभ

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक समर्पित सेवा-संकल्प

कायस्थ समाज के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल करते हुए, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  द्वारा <.... और पढ़ें

News
05 Jul, 2026

जन्मदिन विशेष: आप भी भेजिए राजकुमार संतोषी को अपनी शुभकामनाएँ

भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात निर्माता-निर्देशक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाज के गौरव राजकुमार संतोषी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।<.... और पढ़ें

News
04 Jul, 2026

क्यों अखंड भारत की नींव रखने के लिए चंद्रगुप्त को लेना पड़ा कायस्थ मेधा का सहारा!

भारतीय इतिहास के पन्नों में केवल रक्त-रंजित युद्धों और तलवारों की खनक ही दर्ज नहीं है, बल्कि इसमें कूटनीति, दूरदर्शिता और राष्ट्र-निर्माण के वे स्वर्णिम अध्याय भी समाहित हैं, जो युगों-य.... और पढ़ें

News
03 Jul, 2026

कायस्थों का प्रथम तीर्थ - श्री चित्रगुप्त मंदिर: आस्था, अस्मिता और भविष्य की दिशा

"मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेच्चर्मप्रसाधनम्। लेखनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥"

कायस्थ समाज की गौरवशाली और युगीन परंपरा के आकाश में .... और पढ़ें

News
01 Jul, 2026

तुम कोई साधारण भीड़ का हिस्सा नहीं हो! मिनी कुलश्रेष्ठ

कभी सोचा है कि जब तुम किसी फॉर्म पर, किसी दस्तावेज़ पर या अपने नाम के आगे 'श्रीवास्तव', 'सक्सेना', 'माथुर', 'निगम', 'भटनागर' या 'कुलश्रेष्ठ' लिखते हो.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved