Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

संगत-पंगत के उद्देश्य, प्रसार, एवं सामाजिक, शिक्षा , मेडिकल के क्षेत्र व गौशाला में दिए सहयोग

15 Oct, 2022 | 1515 views

संगत-पंगत के उद्देश्य, प्रसार, एवं सामाजिक, शिक्षा , मेडिकल के क्षेत्र व गौशाला में दिए सहयोग
1 Like     Comment

संगत-पंगत के उद्देश्य एवं प्रसार 

संगत-पंगत देश में कायस्थों का कोई नया संगठन बनाने का प्रयास नहीं हैं। कायस्थ नामधारी संगठन तो हमारे देश में जरूरत से कुछ ज्यादा ही है। अनेकों संगठन तो ऐसे हैं, जिसमें जितने सदस्य नहीं है, उससे कहीं ज्यादा सम्मानित पदाधिकारी है। ऐसे तमाम संगठनों का कार्य साल दो साल में एकाध आयोजन करना और साल भर उस आयोजन के लिए चंदा इकट्ठा करते रहना भर रह गया है। अब तो सामान्य कायस्थ ऐसे तमाम संगठनों से घृणा करने लग गया है, जो चन्दा तो इकटठा करते जाते हैं लेकिन, उसका क्या उपयोग हुआ इसका कभी भी हिसाब नहीं देते। अब तो सोशल मीडिया पर भी ऐसे तमाम संगठन मिल जायेंगे, जिनका काम समाज की सेवा नहीं आत्म प्रशंसा भर रह गया है। अपनी खुद की पीठ थपथपाने के अतिक्ति दूसरों का टांग खींचना आम बात है। इसीलिए "संगत-पंगत" की कल्पना एक सामाजिक अभियान और एक सेवा के संकल्प के रूप में ही की गयी है।

संगत-पंगत' के उद्देश्य  

सिन्हा साहब ने पहली "संगत-पंगत" का उद्घाटन करते हुए कहा- जैसा कि मैं पहले से ही कहता रहा हूँ, और एक बार फिर दुहराना चाहता हूँ कि "संगत-पंगत' का उद्देश्य कोई नया कायस्थ संगठन खड़ा करना नहीं है। संगठन और संस्थायें तो हमारे समाज में जरूरत से कुछ ज्यादा ही है। सभी संगठन अच्छे उद्देश्यों को लेकर ही बनाये गये है (या थे) और ज्यादातर अच्छा ही कार्य भी कर भी रहे है। लेकिन, खेद का विषय यह है कि अपने द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा कर आत्मलोचन और आत्म विश्लेशण कर आगे बढ़ने की बजाय लगभग सभी संगठन दूसरों की कमियों को गिनाने में ही तत्पर दिखते हैं, जिससे समाज में संगठन और एकता होने की जगह अनावश्यक कटुता ही फैल रही है और दूसरे समाजों में परिवार की जग हंसाई हो रही है।

"संगत-पंगत" में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि विश्व भर में निवास करने वाले कोई भी सेवाधर्मी सक्रिय कायस्थ शामिल हो सकते हैं, चाहे वे किसी भी कायस्थ नामचारी संगठन से जुड़े हों, या नहीं जुड़े हों, चाहे किसी भी राजनीतिक विचारधारा में विश्वास रखते हो या नहीं रखते हो। शर्तें तो मात्र दो ही है

(१) व्यक्ति (पुरुष या महिला) जरूरतमंदों कायस्थों की सेवा कार्य में संलग्र हो या गरीब कायस्थ बन्धुओं की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, चिकित्सकीय, रोजगारपरक दहेज रहित सामूहिक विवाह आदि मामलों में सकारात्मक योगदान करने में सक्षम और इच्छुक हो ।

(२) और, "संगत-पंगत को शुद्ध रूप से एक सेवा का ही प्लेटफार्म रखने में जिनका अटूट विश्वास हो और अपना महिमामंडन और दूसरों की किसी भी प्रकार की आलोचना, से जो अपने को दूर रखने के पक्षधर हो l 

पहली संगत-पंगत

इस प्रकार जून 2015 को इस ऐतिहासिक "संगत पंगत" की शुरुआत श्री सिन्हा जी के सरकारी आवास सी-1/22, हुमायूँ रोड, नई दिल्ली में आयोजित की गयी। तेज बारिश के बावजूद इस प्रथम "संगत-पंगत" कार्यक्रम में भारी भीड़ नजर आई। कार्यक्रम के लिए लगाया गया पंडाल पूरी तरह से सक्रिय कायस्थों से शुरू से अंत तक भरा रहा। इस कार्यक्रम में न केवल हर एक कायस्थ का आपस में परिचय हुआ, बल्कि समाज में व्याप्त गरीबी और असमर्थ कायस्थों की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

मेडिकल सहयोग राशि

1. नकुल कुमार, देहरादून को चिकित्सा सहायता राशि 49744/- रूपये की मदद की गयी I

2. अशोक घोष, पटना के पुत्र शशांक को सुनने हेतु कान में लगाने वाली मशीन के लिए 44000/- रूपये की मदद की गयी I

3. निधि सक्सेना पटना की माँ के मेडिकल टेस्ट के लिए 27448/- रूपये की मदद की गयी I

शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग

1. निधि सक्सेना को उनकी पढ़ाई के लिए पिछले कई सालों से प्रति महीने ५०००/- रूपये की मदद की जा रही है। 
2. कहनचंद बोहरा सरस्वती शिशु मंदिर राजवाला के दो शिक्षिकाओं को पिछले लगभग २ वर्षों से प्रति व्यक्ति प्रतिमाह वेतन 6000/- रूपये दिया जा रहा है।

3. श्री गुरूराम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर देहरादून के एक शिक्षिका को प्रतिमाह वेतन 7500/- रूपये वेतन के रूप में दिया जा रहा है।

4. मगध सुपर 30 शैक्षणिक चैरिटेबल ट्रस्ट, गया को सहयोग राशि के रूप में 2,00,000/- रूपये की मदद की गयी!

5. प्रियंका श्रीवास्तव को पढाई के लिए 1,72,000/- रूपये की मदद की गयी।

6. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नॉएडा को स्वचा नारायण के पढाई हेतु 77500/- रूपये की मदद की गयी।

7. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च, अगमकुआ, पटना को अवधेश जी की बेटी के बीपीटी कोर्स में पढाई हेतु 68500/- रूपये की मदद की गयी।

8. गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे नितिन कुमार को उनकी पूरी पढ़ाई के लिए मदद की जा रही है। पिछले दिनों उनकी फीस के लिए 69500/- रूपये की मदद की गयी। 

9. जैनब प्रवीण के लिए मेडिकल काउंसिलिंग के लिए 25000/- रूपये की मदद की गयी। 

10. मास्टर पब्लिकेशन से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे ऋतिक सक्सेना को 74500/- रुपये की मदद की गयी। 

11. सूरज भान सिंह डीएभी स्कूल, वसंत विहार, नई दिल्ली में पढ़ रहे श्री हरि प्रकाश श्रीवास्तव के पुत्र निहार श्रीवास्तव को उनकी पूरी पढ़ाई के लिए मदद की जा रही है। पिछली दो किश्तों में स्कूल फी के रूप में 78000/- रुपये और 109940/- रूपये की मदद की गयी। 

12. आईआईटी रुड़की में अभिषेक सिन्हा के नामांकन के लिए 94250/- रूपये की मदद की गयी।

13. आईआईटी बीएचयू में पिंटू कुमार बरनवाल के नामांकन के लिए 88965/- रूपये की मदद की गयी

14. मेडिकल स्टूडेंट अंकित राज के पढाई हेतु प्रतिमाह 4000/- रूपये की मदद की जा रही है। 

15. संदीप कुमार, NIT स्टूडेंट श्रीनगर उत्तराखंड को लैपटॉप के लिए 58000/- रूपये की मदद की गयी। 

16. बेंगलुरु के जमुना के क्रिस्ट कॉलेज में नामांकन के लिए 30000/- रुपये फीस दिया गया। 

17. त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव के पुत्र आशीष रंजन को ए.एन. कॉलेज पटना में बी.सी.ए. कोर्स की पढाई के फीस हेतु 16000/- रुपया दिया गया।

सामाजिक क्षेत्र में दिए सहयोग राशि

1. विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के ब्रांच पटना को प्रतिमाह रेंट के लिए 15000/- रूपये की मदद की गयी। 
2. वीणा म्यूजिकल फाउंडेशन पटना को सहयोग राशि 25000/- रूपये की मदद की गयी।

3. बेतिया के एक सामूहिक विवाह के लिए 72000/- रूपये की मदद की गयी।

4. सामूहिक विवाह समारोह जयपुर को सहयोग राशि 73220/- रूपये की मदद की गयी।

गौशाला को सहयोग

श्री गोविन्द गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट, ग्राम धरपुरा के सामने, गोलबाग के निकट, मुरादाबाद रोड, बिजनौर को गाय माता के भोजन के लिए 125000/- रूपये की मदद की गयी।
 

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

राष्ट्रीय संगत - पंगत जन जागरण रथ यात्रा

08 Oct, 2024

Press release

2 अक्टूबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी

की जन्मस्थली से प्रारम्भ....

राष्ट्रीय संगत - पंगत जन जागरण रथ यात्रा

08 Oct, 2024

Press release

2 अक्टूबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी

की जन्मस्थली से प्रारम्भ....

View More

टॉप स्टोरी View All

राष्ट्रीय संगत-पंगत जन जागरण रथ यात्रा का सफल आयोजन

Sangat.pangat 08 Oct, 2024

राष्ट्रीय संगत-पंगत जन जागरण रथ यात्रा का सफल आयोजन
जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती समारोह: 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजन

Sangat.pangat 08 Oct, 2024

जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती समारोह: 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजन
। अपने बिछड़े चित्रांश बंधुओं से मिलकर हार्दिक प्रसन्नता हुई - आरके सिन्हा

Sangat.pangat 13 Oct, 2022

। अपने बिछड़े चित्रांश बंधुओं से मिलकर हार्दिक प्रसन्नता हुई - आरके सिन्हा
प्रतिभावान छात्र-छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है - अवसर ट्रस्ट 

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

प्रतिभावान छात्र-छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है - अवसर ट्रस्ट 
चित्रगुप्त पूजा एवं सामूहिक विसर्जन की भव्य तैयारी 

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

चित्रगुप्त पूजा एवं सामूहिक विसर्जन की भव्य तैयारी 
दैनिक समर्पण योजना, श्री आर के सिन्हा ने अब तक 15, 78,024.00/- रूपए  योगदान दिया है।

Sangat.pangat 15 Oct, 2022

दैनिक समर्पण योजना, श्री आर के सिन्हा ने अब तक 15, 78,024.00/- रूपए योगदान दिया है।
संगत-पंगत सांझेपन की उड़ान के नौ सूत्री कार्यक्रम

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

संगत-पंगत सांझेपन की उड़ान के नौ सूत्री कार्यक्रम
श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर की प्रगति रिपोर्ट -  प्रगति प्रतिवेदन 2022

Sangat.pangat 15 Oct, 2022

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर की प्रगति रिपोर्ट - प्रगति प्रतिवेदन 2022
View More

KayasthaSamaj.in

News
25 Jul, 2026

बच्चों से बुजुर्गों तक - हर वर्ग के लिए समर्पित संगठन, कायस्थ समाज के लिए सुनियोजित संरचना

“कायस्थों की चाय चौपाल” आपसी संवाद, सहभागिता और सकारात्मक चिंतन का एक खुला मंच है, जहाँ हम सभी कायस्थ बंधु मिलकर अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा कर रहे हैं। यह केवल चर्.... और पढ़ें

News
25 Jul, 2026

25- 07 - 2026 कायस्थों की चाय चौपाल – सार्थक चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना का सार

आप सभी के विचार, सुझाव और चिंताएँ यह दर्शाती हैं कि हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव और एकजुटता की गहरी तड़प है। 'कायस्थों की चाय चौपाल' का मुख्य उद्देश्य समाज को गुटबाज़ी और विवादों से दूर र.... और पढ़ें

News
25 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल के सभी सम्मानित चित्रांश बंधुओं एवं मातृशक्ति के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कायस्थों की चाय चौपाल के माध्यम से पिछले कुछ समय से समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, उद्यमियों, समाजसेवियों, महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में का.... और पढ़ें

News
24 Jul, 2026

24 July 2026 कायस्थों की चाय चौपाल एवं समाज हित चर्चा : बिंदुवार सारांश

"कायस्थों की चाय चौपाल" एवं समाज हित चर्चा: विस्तृत बिंदुवार सारांश

1. आध्यात्मिक चेतना और संस्कार जागरण अभियान (चित्रगुप्ताचार्य श्री गौरव दास जी महाराज.... और पढ़ें

News
23 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल: विचारों से आगे बढ़कर कार्य की ओर एकता, रोजगार और संगठन मजबूती पर जोर

कायस्थ समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रही “कायस्थों की चाय चौपाल” पहल के अंतर्गत व्हाट्सएप समूह में विभिन्न सदस्यों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण विचार और सुझाव प्रस्तुत किए ग.... और पढ़ें

News
18 Jul, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 19/.... और पढ़ें
News
17 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल : युवा संवाद से समाज निर्माण की ओर

कायस्थों की चाय चौपाल एक संगठित सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह मंच उन्हें आपस में जोड़ने, संवाद स्थापित करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने.... और पढ़ें

News
15 Jul, 2026

कायस्थ समाज के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : जानें, कैसे आयोजित करें कायस्थों की चाय चौपाल

क्या है चाय चौपाल? यह एक मासिक मिलन कार्यक्रम है। यह किसी फाइव-स्टार होटल में नहीं, बल्कि किसी कैफे या किसी चाय की दुकान (जिसे आप 'चौपाल' का नाम देंगे) पर होगी, ताकि युवा ख.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

वैश्विक मंच पर भारतीय साहित्य की दमदार आवाज: अमिताभ घोष का गौरवशाली रचनात्मक सफर

अंग्रेज़ी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताभ घोष आज अपने जन्मदिन के अवसर पर साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान के रूप में याद किए जा रहे हैं। 11 जुलाई 1956 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मे अमिताभ.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया “जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय” का उद्घाटन

नई दिल्ली, 11 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ज्ञान और आधुनिकता का एक नया केंद्र स्थापित हुआ, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का .... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved