Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

दैनिक समर्पण योजना, श्री आर के सिन्हा ने अब तक 15, 78,024.00/- रूपए योगदान दिया है।

15 Oct, 2022 | 1308 views

दैनिक समर्पण योजना, श्री आर के सिन्हा ने अब तक 15, 78,024.00/- रूपए  योगदान दिया है।
Like     Comment

दैनिक समर्पण योजना

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर दैनिक समपर्ण योजना l यह दान पात्र मात्र ऐसे परिवारों में जारी किया जायेगा जो प्रतिदिन परिवार के एक व्यक्ति के भोजन की थाली के बराबर मूल्य की राशि इस दान पात्र में डालकर दैनिक समपर्ण निधि योजना के सदस्य बनेंगे। दैनिक समपर्ण निधि की सदस्यता निःशुल्क है। किन्तु दानपत्र रखने वाले व्यक्ति को एक घोषणापत्र भरकर दानपात्र के नियमों से सहमति जताते हुये उसे पालन करने का वचन देना होगा। साथ ही एक महीने की एक संकल्पित राशि जमाकर दानपात्र प्राप्त करना होगा।

नियम एवं शर्तें 
(1) प्रतिदिन कितनी राशि समर्पित की जाये इसके लिये प्रबंधक समिति की ओर से कोई पूर्वाग्रह नहीं है किन्तु यह अपेक्षा की जाती है कि ईमानदारी पूर्वक घर में बने भोजन का एक व्यक्ति पर आने वाला खर्च समाज के लिये समर्पित किया जायेगा। यह समपर्ण प्रतिदिन परिवार के मुखिया या गृहणी द्वारा स्नान आदि के उपरांत पूजा के समय भगवान चित्रगुप्त के फोटो के समक्ष दीप जला कर या अगरबत्ती दिखाने के बाद किया जायेगा।

(2) समिति द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत मोहल्लो में एक समपर्ण निधि कार्यकर्ता मनोनीत किया जायेगा जो लगभग 300 घरों में रखे गये दान पात्र की योजना की देख-रेख करेगा और पारिवारों के नियमित संपर्क में रहेगा। प्रत्येक माह की एक निश्चित तिथि को समर्पणं निधि कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार में जायेगा और समपर्ण निधिपात्र में जो भी पैसा जमा रहेगा उसके बदले में पारिवार के मुखिया से श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति, पटना सिटी के नाम से एक क्रॉस चेक प्राप्त कर लेगा। समपर्ण निधिपात्र की चाभी परिवार के मुखिया के पास ही रहेगी और मंदिर के नाम क्रॉस चेक जारी कर देने के बाद उस दिन तक समपर्ण निधिपात्र में जमा राशि को परिवार के काम में उपयोग कर लिया जायेगा एवं उस दिन से पुनः दैनिक समपर्ण नये सिरे से प्रारंभ हो जायेगा। कई बार ऐसा हो सकता है, कि परिवार में कोई अचानक अतिथि के आगमन से, किसी सदस्य के बीमार पड़ जाने से या अन्य किसी भी अप्रत्याशित कारणों से परिवार में पैसे की कमी पढ़ सकती है l ऐसी स्थिति में इस बात की अनुमति है कि परिवार का मुखिया समपर्ण निधिपात्र में जमापूंजी राशि का उपयोग घर के आकारिमक खर्चे के लिये कर ले। किन्तु समपर्ण निधि से कितनी राशि उधार ली गई है उसे एक पूर्जी में लिख कर समपर्ण पात्र में डाल दें और जब वापस करने की स्थिति में आ जाये तो उसे पात्र में लौटा दे। तब तक के लिये यह राशि मंदिर से उधार के रूप में ही अपने पास रखें और कोशिश करें कि राशि की भरपाई करते वक्त कुछ राशि बढ़ा कर पात्र में डालें।

(3) समपर्ण निधि का उपयोग तात्कालिक रूप से मंदिर के जीर्णोद्वार एवं विस्तार योजनाओं के लिये किया जायेगा। किन्तु एक बार इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने के उपरांत धीरे-धीरे इस समस्त राशि का उपयोग निम्नलिखित पांच प्रकल्पों के लिये किया जायेगा l

(क) मेघावी एवं निर्धन छात्रों के लिये छात्रवृति योजना l

(ख) आर्थिक रुप से कमजोर चित्रांश परिवार के सदस्यों के लिये सामूहिक विवाह योजना l 

(ग) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सदस्यों के इलाज के लिये चिकित्सा योजना l 

(घ) स्वावलंबन के दिशा में प्रयास रत नवयुवकों के उपयुक्त रोजगार स्थापित करने के लिए चित्रांश बैंक l

(ड) देश भर में फैले हुये चित्रगुप्त मंदिरों के रख-रखाव और जीणोद्वार के लिये कोष l 

प्रबंधक समिति के द्वारा इन पाँचो कोषों के संचालन के लिये यथा समय अलग-अलग समितियाँ गठित की जाएँगी।

श्री आर के सिन्हा ने अब तक 15, 78,024.00/- रूपए दैनिक समर्पण में योगदान दिया है।

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

राष्ट्रीय संगत - पंगत जन जागरण रथ यात्रा

08 Oct, 2024

Press release

2 अक्टूबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी

की जन्मस्थली से प्रारम्भ....

राष्ट्रीय संगत - पंगत जन जागरण रथ यात्रा

08 Oct, 2024

Press release

2 अक्टूबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी

की जन्मस्थली से प्रारम्भ....

View More

टॉप स्टोरी View All

राष्ट्रीय संगत-पंगत जन जागरण रथ यात्रा का सफल आयोजन

Sangat.pangat 08 Oct, 2024

राष्ट्रीय संगत-पंगत जन जागरण रथ यात्रा का सफल आयोजन
जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती समारोह: 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजन

Sangat.pangat 08 Oct, 2024

जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती समारोह: 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजन
। अपने बिछड़े चित्रांश बंधुओं से मिलकर हार्दिक प्रसन्नता हुई - आरके सिन्हा

Sangat.pangat 13 Oct, 2022

। अपने बिछड़े चित्रांश बंधुओं से मिलकर हार्दिक प्रसन्नता हुई - आरके सिन्हा
प्रतिभावान छात्र-छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है - अवसर ट्रस्ट 

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

प्रतिभावान छात्र-छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है - अवसर ट्रस्ट 
संगत-पंगत के उद्देश्य, प्रसार, एवं सामाजिक, शिक्षा , मेडिकल के क्षेत्र व गौशाला में दिए सहयोग

Sangat.pangat 15 Oct, 2022

संगत-पंगत के उद्देश्य, प्रसार, एवं सामाजिक, शिक्षा , मेडिकल के क्षेत्र व गौशाला में द
चित्रगुप्त पूजा एवं सामूहिक विसर्जन की भव्य तैयारी 

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

चित्रगुप्त पूजा एवं सामूहिक विसर्जन की भव्य तैयारी 
संगत-पंगत सांझेपन की उड़ान के नौ सूत्री कार्यक्रम

Sangat.pangat 16 Oct, 2022

संगत-पंगत सांझेपन की उड़ान के नौ सूत्री कार्यक्रम
श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर की प्रगति रिपोर्ट -  प्रगति प्रतिवेदन 2022

Sangat.pangat 15 Oct, 2022

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर की प्रगति रिपोर्ट - प्रगति प्रतिवेदन 2022
View More

KayasthaSamaj.in

News
25 Jul, 2026

बच्चों से बुजुर्गों तक - हर वर्ग के लिए समर्पित संगठन, कायस्थ समाज के लिए सुनियोजित संरचना

“कायस्थों की चाय चौपाल” आपसी संवाद, सहभागिता और सकारात्मक चिंतन का एक खुला मंच है, जहाँ हम सभी कायस्थ बंधु मिलकर अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा कर रहे हैं। यह केवल चर्.... और पढ़ें

News
25 Jul, 2026

25- 07 - 2026 कायस्थों की चाय चौपाल – सार्थक चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना का सार

आप सभी के विचार, सुझाव और चिंताएँ यह दर्शाती हैं कि हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव और एकजुटता की गहरी तड़प है। 'कायस्थों की चाय चौपाल' का मुख्य उद्देश्य समाज को गुटबाज़ी और विवादों से दूर र.... और पढ़ें

News
25 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल के सभी सम्मानित चित्रांश बंधुओं एवं मातृशक्ति के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कायस्थों की चाय चौपाल के माध्यम से पिछले कुछ समय से समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, उद्यमियों, समाजसेवियों, महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में का.... और पढ़ें

News
24 Jul, 2026

24 July 2026 कायस्थों की चाय चौपाल एवं समाज हित चर्चा : बिंदुवार सारांश

"कायस्थों की चाय चौपाल" एवं समाज हित चर्चा: विस्तृत बिंदुवार सारांश

1. आध्यात्मिक चेतना और संस्कार जागरण अभियान (चित्रगुप्ताचार्य श्री गौरव दास जी महाराज.... और पढ़ें

News
23 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल: विचारों से आगे बढ़कर कार्य की ओर एकता, रोजगार और संगठन मजबूती पर जोर

कायस्थ समाज को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रही “कायस्थों की चाय चौपाल” पहल के अंतर्गत व्हाट्सएप समूह में विभिन्न सदस्यों द्वारा अनेक महत्वपूर्ण विचार और सुझाव प्रस्तुत किए ग.... और पढ़ें

News
18 Jul, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 19/.... और पढ़ें
News
17 Jul, 2026

कायस्थों की चाय चौपाल : युवा संवाद से समाज निर्माण की ओर

कायस्थों की चाय चौपाल एक संगठित सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह मंच उन्हें आपस में जोड़ने, संवाद स्थापित करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने.... और पढ़ें

News
15 Jul, 2026

कायस्थ समाज के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : जानें, कैसे आयोजित करें कायस्थों की चाय चौपाल

क्या है चाय चौपाल? यह एक मासिक मिलन कार्यक्रम है। यह किसी फाइव-स्टार होटल में नहीं, बल्कि किसी कैफे या किसी चाय की दुकान (जिसे आप 'चौपाल' का नाम देंगे) पर होगी, ताकि युवा ख.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

वैश्विक मंच पर भारतीय साहित्य की दमदार आवाज: अमिताभ घोष का गौरवशाली रचनात्मक सफर

अंग्रेज़ी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताभ घोष आज अपने जन्मदिन के अवसर पर साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान के रूप में याद किए जा रहे हैं। 11 जुलाई 1956 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मे अमिताभ.... और पढ़ें

News
11 Jul, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने किया “जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय” का उद्घाटन

नई दिल्ली, 11 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ज्ञान और आधुनिकता का एक नया केंद्र स्थापित हुआ, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का .... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved