Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

23 May, 2023 | 211 views

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय
Like     Comment

स्वामी विवेकानन्द (जन्म: १२ जनवरी,१८६३ – मृत्यु: ४ जुलाई,१९०२) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् १८९३ में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का वेदान्त अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत ” मेरे अमेरिकी भाइयों एवं बहनों ” के साथ करने के लिए जाना जाता है । उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।

स्वामी विवेकानंद का जीवनवृत्त

 

स्वामी विवेकानन्द का जन्म १२ जनवरी सन्‌ १८६3 को कलकत्ता में हुआ था। इनका बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ था। इनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे। उनके पिता पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। वे अपने पुत्र नरेन्द्र को भी अँग्रेजी पढ़ाकर पाश्चात्य सभ्यता के ढर्रे पर चलाना चाहते थे। इनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवीजी धार्मिक विचारों की महिला थीं। उनका अधिकांश समय भगवान् शिव की पूजा-अर्चना में व्यतीत होता था। नरेन्द्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी। इस हेतु वे पहले ‘ब्रह्म समाज’ में गये किन्तु वहाँ उनके चित्त को सन्तोष नहीं हुआ। वे वेदान्त और योग को पश्चिम संस्कृति में प्रचलित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते थे।

 

दैवयोग से विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हो गई। घर का भार नरेन्द्र पर आ पड़ा। घर की दशा बहुत खराब थी। अत्यन्त दर्रिद्रता में भी नरेन्द्र बड़े अतिथि-सेवी थे। स्वयं भूखे रहकर अतिथि को भोजन कराते, स्वयं बाहर वर्षा में रात भर भीगते-ठिठुरते पड़े रहते और अतिथि को अपने बिस्तर पर सुला देते।

 

स्वामी विवेकानन्द अपना जीवन अपने गुरुदेव श्रीरामकृष्ण को समर्पित कर चुके थे। गुरुदेव के शरीर-त्याग के दिनों में अपने घर और कुटुम्ब की नाजुक हालत की चिंता किये बिना, स्वयं के भोजन की चिंता किये बिना वे गुरु-सेवा में सतत संलग्न रहे। गुरुदेव का शरीर अत्यन्त रुग्ण हो गया था।

 

विवेकानंद बड़े स्‍वपन्‍द्रष्‍टा थे। उन्‍होंने एक नये समाज की कल्‍पना की थी, ऐसा समाज जिसमें धर्म या जाति के आधार पर मनुष्‍य-मनुष्‍य में कोई भेद नहीं रहे। उन्‍होंने वेदांत के सिद्धांतों को इसी रूप में रखा। अध्‍यात्‍मवाद बनाम भौतिकवाद के विवाद में पड़े बिना भी यह कहा जा सकता है कि समता के सिद्धांत की जो आधार विवेकानन्‍द ने दिया, उससे सबल बौदि्धक आधार शायद ही ढूंढा जा सके। विवेकानन्‍द को युवकों से बड़ी आशाएं थीं। आज के युवकों के लिए ही इस ओजस्‍वी संन्‍यासी का यह जीवन-वृत्‍त लेखक उनके समकालीन समाज एवं ऐतिहासिक पृ‍ष्‍ठभूमि के संदर्भ में उपस्थित करने का प्रयत्‍न किया है यह भी प्रयास रहा है कि इसमें विवेकानंद के सामाजिक दर्शन एव उनके मानवीय रूप का पूरा प्रकाश पड़े।

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

No record found

टॉप स्टोरी View All

श्री लाल बहादुर शास्त्री

AboutKayastha 23 May, 2023

श्री लाल बहादुर शास्त्री
भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि

AboutKayastha 15 Sep, 2022

भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि
View More

KayasthaSamaj.in

Km
02 Aug, 2023

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच की संयोजिका, बहुमुखी प्रतिभा की धनी हमारी आदरणीया दीदी डॉ. प्रीती प्रवीण खरे जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच की संयोजिका, बहुमुखी प्रतिभा की धनी, सहज, सरल, मिलनसार कायस्थ समाज की प्रतिष्ठित लेखिका, साहित्यकार, रेडियो,दूरदर्शन, मंच की ऑडिशन पास (approve.... और पढ़ें

News
28 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?

1784-1785 में जागीरदार दूल्हे राय श्रीवास्तव द्वारा बनवाया गया 240 वर्ष पुरानी दुर्लभ प्रतिमा वाला श्री चित्रगुप्त मंदिर और पढ़ें

AboutKayastha
23 May, 2023

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द (जन्म: १२ जनवरी,१८६३ – मृत्यु: ४ जुलाई,१९०२) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेर.... और पढ़ें

AboutKayastha
23 May, 2023

श्री लाल बहादुर शास्त्री

श्री लाल बहादुर शास्त्री

श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक .... और पढ़ें

News
23 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?

राजा किशन प्रसाद द्वारा बनाया गया मंदिर यहाँ दर्शन मात्र से अविवाहितों का विवाह जल्द हो जाता है श्री चित्रगुप्त देवालायम मंदिर&n.... और पढ़ें

News
20 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?

चित्रगुप्त चारधाम का चतुर्थ धाम राजा टोडरमल द्वारा 1573 ई में जिर्णोद्वारकृत प्राचीन श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भार.... और पढ़ें

News
17 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?

चित्रगुप्त चारधाम का तृतीय धाम चोल राजवंश के दौरान बना प्राचीन श्री चित्रगुप्त स्वामी मंदिर भारत में कहा स्थित है .... और पढ़ें

News
15 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?
श्री चित्रगुप्त चारधाम का प्रथम धाम मोक्षदाता तीर्थ कहा जाने वाला प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर भारत में कहा स्थित है .... और पढ़ें

News
14 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?
श्री चित्रगुप्त चार धाम में दूसरे धाम से प्रसिद्ध प्राचीन काल का श्री धर्म हरि चित्रगुप्त मंदिर भारत में कहा स्थित है ?और पढ़ें

News
13 May, 2023

KAYASTHA QUIZ ? कायस्थ समाज प्रश्नोत्तरी श्रृंखला

क्या आप जानते है ?
2500 वर्ष पूर्व मगध साम्राज्य में काले कसौटी पत्थर की श्री चित्रगुप्त भगवान् की प्रतिमा किस ने स्थापित की थी ?

और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved