Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ की मांग शिक्षा संस्थानों में शिक्षक पदों पर कायस्थ समाज के लिए 1% आरक्षण

03 Sep, 2024 | 990 views

राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ की मांग शिक्षा संस्थानों में शिक्षक पदों पर कायस्थ समाज के लिए 1% आरक्षण
Like     Comment

प्रिय कायस्थ भाईयों और बहनों,

हम कायस्थ समाज के सदस्य होने के नाते, हमें गर्व है कि हमने भारतीय सभ्यता के विभिन्न कालों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें अपने अतीत पर गर्व है और हमें अपने भविष्य के लिए भी कुछ ठोस योजनाएँ बनानी हैं।

हमारे भारत में प्राचीन काल, मध्यकाल, और आधुनिक काल में कई प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने देश की समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें से कुछ प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

स्वामी विवेकानंद - धार्मिक विचारक और समाज सुधारक

स्वामी अरविंदो - योगी, दार्शनिक, और स्वतंत्रता सेनानी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस - स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के नेता

काली प्रसाद - स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक

डॉ. राजेंद्र प्रसाद - स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले राष्ट्रपति

लाल बहादुर शास्त्री - स्वतंत्रता सेनानी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

जयप्रकाश नारायण - स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता

मुंशी प्रेमचंद - हिंदी साहित्यकार और उपन्यासकार

महादेवी वर्मा - हिंदी कवि, लेखिका, और समाज सुधारक

गणेश शंकर विद्यार्थी - पत्रकार और समाज सुधारक

इन नामों के अलावा भी हजारों कायस्थ महापुरुष हैं जिन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आज का समय बदल चुका है और हमारे समाज के युवा पीढ़ी को हमारी विरासत की सही जानकारी नहीं है। आजादी के बाद हमारे समाज का दर्जा काफी बदल चुका है और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारी सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर को आगे बढ़ाया जाए।

हम एक अखिल भारतीय अभियान Fight for Kayastha Rights की शुरुआत कर रहे हैं ताकि हम अपने समाज की शिक्षा और सामाजिक स्थिति को बेहतर बना सकें। हम 100% साक्षर हैं और देश की सेवा में योगदान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम चाहते हैं कि शिक्षा के सभी स्तरों पर, प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक, हमें 1% आरक्षण मिले हम किसी के अधिकारों पर कब्जा नहीं करना चाहते, बल्कि हम अपने समृद्ध सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत को देश की सेवा में प्रदान करना चाहते हैं।

जैसे ब्राह्मणों को मंदिरों में पूजा के अधिकार मिले हैं और मार्शल समुदाय को सेना में आरक्षण मिला है, वैसे ही हम कायस्थ समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आरक्षण की मांग करते हैं। हमें विश्वास है कि यह कदम न केवल हमारे समाज की स्थिति को सुधारने में सहायक होगा, बल्कि देश की शिक्षा प्रणाली को भी और मजबूत करेगा।

हम आपसे अपील करते हैं कि इस अभियान में हमारे साथ आएं और हमारे इस संघर्ष में समर्थन प्रदान करें।

सादर,

राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ

वेद आशीष श्रीवास्तव (भोपाल)

ललित सक्सैना (जयपुर)

अमित सक्सैना (जयपुर)

नितिन श्रीवास्तव (कानपुर)

सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था

श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान जयपुर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

…………

इस अभियान से जुड़ने के लिए अपना नाम जोड़ कर इस सन्देश को आगे भेजे

May be an image of text

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

No record found

टॉप स्टोरी View All

यदि आप कायस्थ समाज से हैं और एक शासकीय शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं, तो आप अपनी जानकारी हमारे पास उपलब्ध कराएं।

KSS 05 Sep, 2024

यदि आप कायस्थ समाज से हैं और एक शासकीय शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं, तो आप अपनी जानक
कायस्थ समाज ने की शिक्षक पदों पर आरक्षण की मांग:शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

KSS 05 Sep, 2024

कायस्थ समाज ने की शिक्षक पदों पर आरक्षण की मांग:शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय कायस्थ सेवा
View More

KayasthaSamaj.in

News
11 May, 2026

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक, उत्तर प्रदेश सहित देशभर के युवाओं में उत्साह की लहर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रव्यापी “युवा जोड़ो अभियान” को नई मजबूती प्रदान करते हुए प्रयागराज की प्रतिष्ठित हस्ती एवं निर्वर्तमान कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा क.... और पढ़ें

News
09 Apr, 2018

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चित्रगुप्ताष्टक

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।

लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

&.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा

।। भगवान श्री चित्रगुप्त जी चालीसा ।।

 

सुमिर चित्रगुप्त ईश को, सतत नवाऊ शीश।

ब्रह्मा विष्णु महेश सह, रिनिहा भए जगद.... और पढ़ें

News
08 Apr, 2026

भगवान श्री चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र

॥ चित्रगुप्त चालीस पद स्तोत्र ॥

॥ दोहा ॥

मंगलम मंगल करन, सुन्दर बदन विशाल।

सोहे कर म.... और पढ़ें

News
03 Apr, 2026

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

सादगी की मूरत, सहृदयता के प्रतीक एवं जन-सेवा के तपस्वी आदरणीय भाई साहब श्री आलोक संजर जी, आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!

राजनीति के कोलाहल में भी 'संत' की.... और पढ़ें

News
31 Mar, 2026

युवा जोड़ो अभियान - अब हर युवा बनेगा समाज की ताकत

नई दिल्ली।

आज का युग युवाओं का युग माना जाता है और किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी युवा शक्ति ही होती है। जब युवा जागरूक, संगठित और सक्रिय होते हैं, तब समाज न केवल विक.... और पढ़ें

News
04 Jan, 2026

कायस्थ समाज के महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

महान गीतकार व कवि गोपाल दास 'नीरज' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन...

वेद आशीष श्रीवास्तव - 04/01/2.... और पढ़ें
BollywoodNews
04 Jul, 2025

जन्मदिन विशेष: महान फिल्मकार राजकुमार संतोषी – संघर्ष, सृजन और सफलता की प्रेरक गाथा

"जिसने ‘दामिनी’ से इंसाफ की पुकार दी, ‘घायल’ से अन्याय के विरुद्ध क्रांति जगाई, और ‘भगत सिंह’ से देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की – वही हैं राजकुमा.... और पढ़ें

News
26 Jan, 2025

समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

गणतंत्र दिवस, जो प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है, भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह दिन 1950 में भारत के संविधान के लागू होने के बाद पहली बार मनाया गया, जब हमारे देश ने अपनी.... और पढ़ें

News
21 Jan, 2025

कायस्थ गौरव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बोस जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धासुमन

कायस्थ गौरव : रास बिहारी बोस का जन्म बंगाल के एक कायस्थ परिवार में 25 मई 1886 को हुआ था। बोस काफी कम उम्र में साल 1905 में ही क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ गए थे। एक बार बोस गवर्नर जनरल लॉर्ड चार्ल.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved