Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • Ksamaj.in
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Top News
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

पठान के विरुद्ध... गाँधी - गोडसे एक युद्ध.. 26 जनवरी को होगी रिलीज़ 

30 Dec, 2022 | 1465 views

पठान के विरुद्ध... गाँधी - गोडसे एक युद्ध..  26 जनवरी को होगी रिलीज़ 
1 Like     Comment

पठान के विरुद्ध... गाँधी - गोडसे एक युद्ध.. 26 जनवरी को होगी रिलीज़ 
नए साल में इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को फिल्म दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर आर्ट और कमर्शियल फिल्म का रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा । ये मुकाबला बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी - गोडसे एक युद्ध और एसआरके नाम से मशहूर शाहरुख खान की पठान के बीच होने जा रहा है। आपको बता दें कि गांधी- गोडसे की वैचारिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग भोपाल  के आसपास हुई है। गांधी और गोडसे के वैचारिक द्वंद्व को एक नए और अनोखे कांसेप्ट में दर्शाने वाली इस फिल्म के विचार और निर्माण में भोपाल की कंपनी कात्यायनी इनोवेशन एलएलपी की अहम भूमिका है।

ऐतिहासिक फिल्म हैं गाँधी - गोडसे एक युद्ध 
रुपहले पर्दे पर नए साल की शुरुआत दो बड़े बैनर की फिल्मों से होने जा रही है। एसआरके की पठान एक गाने बेशर्म रंग के ट्रेलर में फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोन की बिकनी के रंग और अश्लील भाव-भंगिमाओं के कारण देश में बड़े विवाद का केंद्र बन गई है। 12 दिसंबर को सोशल मीडिया पर इस गाने का ट्रेलर सामने आते ही बड़े पैमाने पर विरोध के चलते फिल्म सेंसर बोर्ड ने पठान के निर्माता- निर्देशक को फिल्म के रिलीज से पहले इसके आपत्तिजनक दृश्यों में सुधार करने की सलाह दी है। एसआरके की बड़े बजट और बड़ी स्टार कॉस्ट वाली इस फिल्म की रिलीज 25 जनवरी को तय है। इसी के एक दिन बाद 26 जनवरी को घायल, घातक और लज्जा जैसी विचारोत्तेजक, साफ-सुथरी और क्लीयर सोशल मैसेज वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के बैनर वाली फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध भी देश भर में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि गांधी और गोडसे की विचारधारा के द्वंद्व को नए कंटेंट और कांसेप्ट में पेश करने वाली ये फिल्म एक आर्ट फिक्शन होने के बाद भी तड़क-भड़क से भरपूर पठान को कड़ी चुनौती पेश करेगी।

मैं तुमसे कौन सा युद्ध कर रहा था....विचारों का युद्ध
गांधी- गोडसे एक युद्ध, फिल्म का पहला टीजर मंगलवार, 27 दिसंबर को रिलीज हुआ है। दमदार डायलाग वाले इस टीजर में गोडसे और गांधी के बीच का संवाद दिखाया गया है, जो फिल्म के मूल विचार की झलक देता नजर आता है। इसमें गोडसे, गांधी को घूरते हुए ये बोलते नजर आता है कि हिंदू राष्ट्र को बचाने के लिए मैं तुम्हारा वध करना चाहता था और करना चाहता हूं। इसके जवाब में गांधी कहते हैं, गोली से आदमी मरता है, उसके विचार नहीं। मैं तुमसे कौन सा युद्ध कर रहा था। इस पर गोडसे बोलते हैं- विचारों का युद्ध । इसके जवाब में गांधी कहते हैं विचारों के युद्ध में हथियार नहीं विचार चलते हैं।

तनीषा संतोषी ने मांगा लोगों से आशीर्वाद, कहा- मुझे आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है
तनीषा संतोषी ने 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से अपना पहला लुक रिवील करते हुए लिखा- "मैं इस पल का काफी लंबे से इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह आ गया!!! मैं इस तरह की एक फिल्म का छोटा सा हिस्सा बनने लिए बेहद आभारी हूं, जिसे एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता द्वारा बनाया गया है। अपने किरदार का पहला लुक साझा करते हुए बेहद भावुक महसूस कर रही हूं। मुझे आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।"

भोपाल की कात्यायनी इनोवेशन एलएलपी के साथ मिल कर किया प्रोड्यूस  
गांधी- गोडसे एक युद्ध को राजकुमार संतोषी और पत्नी मनीला संतोषी की संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी ने भोपाल के वेद आशीष श्रीवास्तव, नवदीप कुकरेजा और सूर्य प्रकाश की कंपनी कात्यायनी इनोवेशन एलएलपी के साथ मिल कर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के पोस्टर पर दोनों कंपनियों के लोगो भी दिए गए हैं। इसमें संतोषी की बेटी तनीशा भी फिल्म एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी की सेविका का किरदार निभाया है। गांधी का किरदार थिएटर आर्टिस्ट दीपक अंतानी ने निभाया है। नाथूराम गोडसे का कैरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स में आतंकवादी बिट्टा का रोल करने वाले चिन्मय मांडलेकर ने निभाया है। इनके अलावा अधिकांश कलाकार भोपाल से जुड़े हैं। फिल्म का संगीत जाने-माने संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। 

कात्यायनी इनोवेशन एलएलपी के बेनर की पहली फिल्म 
राजकुमार संतोषी की फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग भोपाल में जबकि 10 फीसदी शूटिंग मुंबई में हुई है। मप्र में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भोपाल में अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल, आस-पास के कॉलेज कैंपस और वेयर हाउस में हुई है। इसका कुछ हिस्सा छिंदवाड़ा जिले के तामिया में शूट किया गया है। करीब 7 साल के रिसर्च के बाद बनी इस फिल्म में देश विभाजन के समझौते, शर्तों और इसके जिम्मेदार किरदारों को प्रामाणिक तथ्यों के साथ दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई है। फिल्म का प्रोडक्शन देश में कोरोना आपदा की पहली लहर के दौरान शुरू हुआ और इसके पूरा होने में करीब ढाई साल का समय लगा। और कात्यायनी इनोवेशन एलएलपी के बेनर की यह पहली फिल्म है।
इसका मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद से लोगों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म को 26 जनवरी 2023  गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा हैं।

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

No record found

टॉप स्टोरी View All

जन्मदिन विशेष: महान फिल्मकार राजकुमार संतोषी – संघर्ष, सृजन और सफलता की प्रेरक गाथा

BollywoodNews 04 Jul, 2025

जन्मदिन विशेष: महान फिल्मकार राजकुमार संतोषी – संघर्ष, सृजन और सफलता की प्रेरक गाथा
 भाजपा शासित राज्यों में फिल्म 'गाँधी गोडसे एक युद्ध की टिकट दर सस्ती हो इसके लिए भारत के कई हिन्दू संगठनों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का अभियान शुरू कर दिया है 

BollywoodNews 11 Jan, 2023

भाजपा शासित राज्यों में फिल्म 'गाँधी गोडसे एक युद्ध की टिकट दर सस्ती हो इसके लिए भार
बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख की 'पठान' से भिड़ेगी राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे- एक युद्ध'

BollywoodNews 31 Dec, 2022

बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख की 'पठान' से भिड़ेगी राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे- एक युद्ध'
View More

KayasthaSamaj.in

News
14 Aug, 2026

स्वतंत्र भारत, अधूरा संकल्प: क्या हम सचमुच आज़ाद हैं?

79 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भी एक यक्ष प्रश्न देश के हर चेतनाशील नागरिक के सामने खड़ा है, क्या हम सचमुच आज़ाद हो चुके हैं?

अंग्रेज़ों की हुकूमत तो ख़त्म हो गई, लेकिन .... और पढ़ें

News
11 Aug, 2026

कायस्थ गौरव, अमर शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमन

11 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का वह दिन है, जब भारत माता के एक नन्हे सपूत ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशभक्ति, साहस और बलिदान की ऐसी अमिट गाथा लिखी, जिसे आने वाली.... और पढ़ें

News
10 Aug, 2026

कर्म, आत्मा और चित्रगुप्त जी के आंकलन का गूढ़ रहस्य

वेद आशीष श्रीवास्तव l सृष्टि का यह गूढ़ नियम है कि जीव के इस धाराधाम पर अवतरित होने से पूर्व ही उसकी नियति का एक सूक्ष्म प्रारूप रच दिया जाता है। जिस क्षण कोई आत्मा नवजात देह .... और पढ़ें

News
08 Aug, 2026

सरलता, संवेदना और साहित्य-साधना के प्रतीक आचार्य शिवपूजन सहाय: जयंती पर विशेष

आचार्य शिवपूजन सहाय हिन्दी साहित्य के उन अमूल्य स्तंभों में से हैं, जिन्होंने एक कथाकार, औपन्यासिक, निबंधकार, संपादक और पत्रकार के रूप में हिन्दी भाषा और साहित्य की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्प.... और पढ़ें

News
02 Aug, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच की संयोजिका, बहुमुखी प्रतिभा की धनी हमारी आदरणीया दीदी डॉ. प्रीती प्रवीण खरे जी को जन्मदिन की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच की संयोजिका, बहुमुखी प्रतिभा की धनी, सहज, सरल, मिलनसार कायस्थ समाज की प्रतिष्ठित लेखिका, साहित्यकार, रेडियो,दूरदर्शन, मंच की ऑडिशन पास (approve.... और पढ़ें

News
30 Jul, 2026

पूनम श्रीवास्तव : सपनों को आकार देने वाली एक प्रेरणादायक उद्यमी

यह कहानी केवल एक सफल उद्यमी की नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की उन सभी मातृशक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे समाज और राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहती हैं। यह पर.... और पढ़ें

News
27 Jul, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का महाअभियान  देश के हर बूथ पर बनायेंगें 'कायस्थ दूत', समाज को एकजुट करने और अभियानों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ कर रही है .... और पढ़ें

News
27 Jul, 2026

समाज कल्याण एवं संगठन विस्तार हेतु व्यापक कार्ययोजना का शुभारंभ

यह योजना आप सभी प्रबुद्ध सदस्यों के गहन विचार-विमर्श और प्राप्त प्राथमिक सुझावों के आधार पर तैयार की गई है। जैसे-जैसे इस अभियान के दौरान समाज के अन्य गुणी सदस्यों, प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं से .... और पढ़ें

News
26 Jul, 2026

26 July 2026 कायस्थों की चाय चौपाल: एक सवाल - एक समाधान के संकल्प के साथ सामाजिक उत्थान पर मंथन

“कायस्थों की चाय चौपाल” में समाज के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया और समाज के सर्वांगीण विकास, विवाह संबंधी चुनौतियों, युवाओं के मार्गदर्शन तथा राजनीतिक व आर्थिक सशक्तीकरण.... और पढ़ें

News
25 Jul, 2026

बच्चों से बुजुर्गों तक - हर वर्ग के लिए समर्पित संगठन, कायस्थ समाज के लिए सुनियोजित संरचना

“कायस्थों की चाय चौपाल” आपसी संवाद, सहभागिता और सकारात्मक चिंतन का एक खुला मंच है, जहाँ हम सभी कायस्थ बंधु मिलकर अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा कर रहे हैं। यह केवल चर्.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved