अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच द्वारा काव्य प्रतियोगिता, विषय - होली
कायस्थ समाज वेब पोर्टल और सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था, महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से
हिंदी काव्य की कायस्थ महिला रचनाकारों के प्रोत्साहन के लिए “अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच” द्वारा काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है - “होली”। इस प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार, सम्मान पत्र के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच पर प्रदर्शित भी किया जाएगा l इस प्रतियोगिता के द्वारा हमारा प्रयास है कि हम अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच से जुड़ी हिंदी की महिला साहित्यकारों को प्रोत्साहित करें और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने के लिए कायस्थ समाज वेब पोर्टल के माध्यम से विश्व के लाखों लोगों तक पहुंचने में सहायक बन एक अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएं।
पुरस्कार राशि (नगद)-
प्रथम पुरस्कार- 1001/- रूपये
द्वितीय पुरस्कार- 751/- रूपये
तृतीय पुरस्कार- 501/- रूपये
सांत्वना पुरस्कार- 251/- रूपये
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र दिया जाएगा।
सम्मान - पत्र ई-सर्टिफिकेट के रूप में भेजे जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अवधि- 15 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है l
स्वीकृत विधाएं- रचना किसी भी काव्य विधा में हो सकती है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया नीचे दिए गए नियम, रचना भेजने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पढ़ें।
रचना प्रकाशन के नियम-
प्रतियोगिता में कायस्थ महिला साहित्यकार ही भाग ले सकेंगी l
एक साहित्यकार द्वारा केवल एक ही रचना इस प्रतियोगिता में स्वीकार की जाएगी।
रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल हिंदी (देवनागरी लिपि के हिंदी यूनिकोड) में टंकित होनी चाहिए।
रचना सिर्फ दिए गए विषय (होली) पर ही लिखी होनी चाहिए।
रचना में न्यूनतम 8 एवं अधिकतम 20 पंक्तियाँ होनी चाहियें। अगर बहुत लम्बी पंक्तियाँ होंगी तो एक पंक्ति को दो या उससे अधिक पंक्तियों के बराबर माना जायेगा।
रचना के अंत में हिंदी (देवनागरी लिपि के हिंदी यूनिकोड) में अपना नाम एवं अपने शहर का नाम लिखें। अगर आपकी रचना अंतर्राष्ट्रीय काव्य मंच के लिए चुनी जाती है तो आपकी रचना के साथ यही जानकारी प्रकाशित होगी। इस जानकारी के अलावा रचना के साथ और कुछ न लिखें।
रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
रचना किसी भी काव्य विद्या में हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय काव्य मंच के निर्णायक मंडल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से अयोग्य करने का पूर्ण अधिकार है।
रचना भेजने की प्रक्रिया-
इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 10 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 रात्रि 12 बजे के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
10 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 रात्रि 12 बजे तक प्रतियोगिता का लिंक दिखाई देगा। आप उस लिंक पर जाकर सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में सम्मिलित कर सकेंगे।
रचना भेजने का लिंक https://www.kayasthasamaj.in/team/page/newPost/competition प्रदर्शित हो रहा है। कृपया इस लिंक पर क्लिक करके अपनी रचना अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच काव्य प्रतियोगिता में सम्मलित करें।
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद किसी भी रचना को बदला या हटाया नहीं जा सकेगा। आपको जो भी बदलाव करना हो वह उससे पहले ही करें।
नोट-
पुरस्कार की धनराशि विजेताओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विजेता चाहें तो राशि UPI या पेटीएम के द्वारा भी ले सकते हैं।
अगर प्रतियोगिता के लिए रचना में किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से अयोग्य कर दी जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच के निर्णायक मंडल का निर्णय ही अंतिम होगा।
इसके साथ ही अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसका मतलब है कि आप अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच एवं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ चुके हैं और उन नियमों एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं । साथ ही आप निम्नलिखित घोषणा करते हैं-
रचनाकार का घोषणा पत्र-
यह मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचना है जिसको प्रकाशित करने का कॉपीराइट मेरे पास है और मैं स्वेच्छा से इस रचना को अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच की इस प्रतियोगिता में सम्मलित कर रहा/रही हूँ।
मैं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच को अपने पोर्टल में इसे प्रकाशित करने का अधिकार प्रदान करता/करती हूँ|
मैं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हूँ। अगर मेरे द्वारा किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी होगी।
अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल में अपनी इस रचना के प्रकाशन के लिए मैं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच से किसी भी तरह के मानदेय या प्रतिलिपि का/की अधिकारी नहीं हूँ और न ही मैं इस प्रकार का कोई दावा करूँगा/करुँगी|
अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी सूचना ग़लत निकलती है या मेरी रचना किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है; अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच का इसमें कोई दायित्व नहीं होगा|
मैं समझता/समझती हूँ कि अगर मेरी रचना अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच के नियमों के अनुसार नहीं हुई तो उसे इस प्रतियोगिता एवं पोर्टल में शामिल नहीं किया जायेगा l रचना के प्रकाशन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच टीम का निर्णय ही अंतिम होगा और मुझे वह निर्णय स्वीकार होगा l
काव्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजे अपनी रचनाएं / कविताएं
अपनी स्वरचित कविताओं और रचनाओं को कायस्थ समाज वेब पोर्टल के अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ काव्य मंच द्वारा आयोजित काव्य प्रतियोगिता के लिए यहाँ क्लिक करें
kayasthasamaj.in@gmail.com
Whatsapp 9111003337
Leave A Comments